3 बल्लेबाज जिन्होंने टेस्ट में लगाई सबसे तेज ट्रिपल सेंचुरी, टूट गया 21 साल पुराना रिकॉर्ड

Harry Brook Second Fastest Triple Hundred Test Breaks 21 Years Old Record
हैरी ब्रूक और वीरेंदर सहवाग की ट्रिपल सेंचुरी लगाने की तस्वीर (Photo Caption:- Twitter @mufaddal_vohra, @TheBarmyArmy)

Fastest Triple Century Test Cricket: टेस्ट क्रिकेट इन दिनों काफी रफ्तार पकड़ चुका है। पहले दोहरा शतक बहुत बड़ी बात मानी जाती थी वहीं अब ट्रिपल सेंचुरी धीरे-धीरे आम होती जा रही है। इतना ही नहीं ब्रायन लारा एक ऐसे भी बल्लेबाज रहे जिन्होंने नाबाद 400 रन बनाए। इन दिनों उनके इस रिकॉर्ड को भी खतरा बताया जाने लगा है। हालांकि, इसे तोड़ना काफी मुश्किल है। मगर इस जनरेशन में कुछ ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जिनके बस में यह हो सकता है। ऐसा ही मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ हैरी ब्रूक के रूप में दिखा। एक समय जिस तरह वह खेल रहे थे लग रहा था कि लारा का रिकॉर्ड ध्वस्त हो जाएगा। मगर वह 317 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

Ad

इस मैच में देखते ही देखते हैरी ब्रूक कब 200 से 300 तक पहुंच गए फैंस को समझ ही नहीं आया। उन्होंने अचानक अपनी पारी का गीयर बदल दिया। एक छोर खड़े जो रूट भी तीहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे। मगर वह ऐसा नहीं कर पाए। लेकिन ब्रूक ने कमाल करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। वह इंग्लैंड के लिए ऐसा करने वाले छठे खिलाड़ी बने। इतना ही नहीं उन्होंने सबसे तेज ट्रिपल सेंचुरी के मामले में 21 साल पुराना एक रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया। तो आइए जानते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज ट्रिपल सेंचुरी का रिकॉर्ड किसके नाम है:-

Ad

3- मैथ्यू हेडन

मैथ्यू हेडन ने टेस्ट क्रिकेट में तीहरा शतक 2003 में जड़ा था। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ पर्थ के मैदान पर यह कारनामा किया थ। उन्होंने 380 रनों का विशाल स्कोर अकेले बनाया था। वहीं इस पारी में 362 गेंद पर उन्होंने ट्रिपल सेंचुरी पूरी की थी।

2- हैरी ब्रूक

इंग्लैंड के 25 वर्षीय खिलाड़ी हैरी ब्रूक ने 21 साल बाद हेडन को पीछे छोड़ा और सबसे तेज टेस्ट ट्रिपल सेंचुरी लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अपने इस पारी में 322 गेंद पर 317 रन बनाए। जबकि ट्रिपल सेंचुरी उन्होंने 310 गेंदों पर पूरी की थी।

1- वीरेंदर सहवाग

इस लिस्ट में टॉप का नाम है भारतीय दिग्गज का। यह और कोई नहीं बल्कि मुल्तान के सुल्तान वीरेंदर सहवाग हैं। सहवाग ने सबसे पहले पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में ही तीहरा शतक लगाया था। उसके बाद 2009 में चेन्नई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने यह कारनामा दोहराया। सहवाग ने इस पारी में 278 गेंदों का सामना करते हुए ही 300 रन पूरे कर लिए थे। और वह आज भी टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज ट्रिपल सेंचुरी लगाने वाले दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज हैं।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications