3 बल्लेबाज जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में लगाए हैं सबसे ज्यादा चौके, सूर्यकुमार यादव भी लिस्ट का हिस्सा

IPL 2023: Eliminator - Lucknow Super Giants v Mumbai Indians - Source: Getty
IPL 2023: Eliminator - Lucknow Super Giants v Mumbai Indians - Source: Getty

3 Players who hit most Fours for Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस संयुक्त रूप से आईपीएल की सबसे कामयाब फ्रेंचाइजी रही है, जो अब तक पांच बार ट्रॉफी पर कब्जा जमा चुकी है। इस टीम की ओर से खेलने वाले कई खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू हो चुका है। यही वजह है कि भारत के अलावा विदेशी खिलाड़ी भी इस टीम की ओर से खेलने का सपना देखते हैं।

Ad

इस टीम से अब तक कई बड़े खिलाड़ी खेल चुके हैं और वर्तमान में भी कई दिग्गज इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने हुए हैं। मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा हैं, जो आईपीएल के आगामी सीजन में भी अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे। इस आर्टिकल में हम उन 3 खिलाड़ियों के बारे में चर्चा करेंगे, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा चौके लगाए हैं।

3. सचिन तेंदुलकर

इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर तीसरे नंबर पर हैं। तेंदुलकर 2008 से 2013 तक मुंबई इंडियंस की टीम का अहम हिस्सा रहे। उन्होंने 78 मैचों में 34.83 की औसत से 2334 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 13 अर्धशतक शामिल रहे। इस दौरान सचिन के बल्ले से 295 चौके निकले।

2. सूर्यकुमार यादव

Ad

सूर्यकुमार यादव की गिनती वर्तमान समय में टी20 फॉर्मेट के सबसे खतनराक बल्लेबाजों में होती है। जब सूर्या फॉर्म में होते हैं, तो दुनिया के किसी भी गेंदबाज के लिए उनके सामने टिक पाना असंभव हो जाता है। दाएं हाथ के इस आक्रामक बल्लेबाज ने मुंबई इंडियंस के लिए अपना डेब्यू 2012 में किया था और अब तक 96 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 35.12 की औसत से 2986 रन बनाए हैं, जिसमें 331 चौके शामिल हैं।

1. रोहित शर्मा

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा चौके लगाने का कारनामा रोहित शर्मा ने किया है। रोहित MI फ्रेंचाइजी का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। हिटमैन ने अब तक 212 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 29.50 की औसत से 5458 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 35 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। इस दौरान दाएं हाथ के इस अनुभवी बल्लेबाज ने 503 चौके जमाए हैं। 109* रन रोहित का उच्च्चतम स्कोर रहा है।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications