Indian Women Cricketers popularity: हाल के कुछ सालों में महिला क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ी है। हालांकि, पुरुषों के मुकाबले महिला क्रिकेट अभी भी उतनी लोकप्रिय नहीं है, लेकिन महिला क्रिकेटर्स ने क्रिकेट जगत से लेकर सोशल मीडिया तक अपनी अच्छी- खासी पहचान बना ली है।पहले के मुकाबले अब महिला क्रिकेट के दर्शक भी बढ़ते जा रहे हैं। भारतीय क्रिकेटर्स की तरह महिला क्रिकेटर पर भी बायोपिक बन चुकी है। मिताली राज इसका बड़ा उदाहरण हैं। सोशल मीडिया हो या क्रिकेट का मैदान हर जगह महिला क्रिकेटर्स छाई रहती हैं। जहां भारतीय स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना को नेशनल क्रश कहा जाता है तो वहीं प्रिया पुनिया के दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर सैल्यूट कर चुके हैं। इसी कड़ी में आपको महिला क्रिकेटर्स की सोशल मीडिया पॉपुलिरिटी के बारे में बताएंगे।3.प्रिया पुनियाभारतीय महिला क्रिकेटर प्रिया पुनिया ने भारत के लिए 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू किया था। काफी कम समय में ही प्रिया पुनिया ने अपना नाम स्टार क्रिकेटर्स की लिस्ट में दर्ज कर लिया है। प्रिया पुनिया के शानदार प्रदर्शन के लिए क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर उन्हें सैल्यूट कर चुके हैं। वहीं पुनिया की सोशल मीडिया लोकप्रियता की बात करें तो वह अन्य के मुकाबले काफी अच्छी हैं। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पुनिया के करीब 551 K फॉलोअर्स हैं। प्रिया काफी स्टाइलिश हैं। वह अपनी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। View this post on Instagram Instagram Post2.मिताली राजभारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज अपने करियर में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। मिताली राज के सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मिताली राज इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसी के साथ मिताली राज की बायोपिक भी बन चुकी है, जिसमे बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने किरदार निभाया है। View this post on Instagram Instagram Post1.स्मृति मंधानास्मृति मंधाना क्रिकेट के साथ- साथ अपनी खूबसूरती की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर मंधाना की खूबसूरती के चर्चे अक्सर होते रहते हैं। वहीं स्मृति मंंधाना के सोशल मीडिया फॉलोअर्स की बात करें तो फैंस उन पर दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं। मंधाना के केवल सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर करीब 11.9 M फॉलोअर्स हैं। वही सोशल मीडिया पर स्मृति मंधाना को नेशनल क्रश भी घोषित कर दिया गया है। View this post on Instagram Instagram Post