3 प्रमुख खिलाड़ी जो IPL 2025 में KKR के लिए निभा सकते हैं अहम रोल, रिंकू सिंह का नाम भी शामिल

Photo Credit: Rinku Singh Instagram
Photo Credit: Rinku Singh Instagram

Kolkata Knight Riders: IPL 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए टाइटल पर कब्जा जमाने में कामयाबी हासिल की थी। टीम ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को शिकस्त देकर तीसरी बार खिताब जीता था। IPL 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। वहीं, मेगा ऑक्शन में केकेआर ने 15 खिलाड़ियों को खरीदकर अपने दल का हिस्सा बनाया।

Ad

फ्रेंचाइजी द्वारा सबसे ज्यादा पैसे खर्च वेंकटेश अय्यर भी किए गए थे। वेंकेटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रूपये में खरीदा गया। भले ही कोलकाता के स्क्वाड में 21 खिलाड़ी शामिल हैं, लेकिन IPL 2025 में इनमें से कुछ प्लेयर्स की भूमिका काफी अहम रहेगी। इस आर्टिकल में हम उन्हीं तीन खिलाड़ियों के बारे में चर्चा करने वाले हैं।

3. हर्षित राणा

IPL 2024 में अगर कोलकाता नाइट राइडर्स ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था, तो उसमें दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। राणा ने 13 मैचों में 20.15 की औसत से 19 विकेट हासिल किए थे। यही वजह रही कि फ्रेंचाइजी ने राणा को मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज करने की भूल नहीं की। राणा एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो खतरनाक गेंदबाजी करने के साथ बल्लेबाजी करने में भी माहिर हैं। IPL 2025 में केकेआर को टाइटल डिफेंड करने में हर्षित राणा से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

2. वेंकटेश अय्यर

वेंकटेश अय्यर एक शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। पिछले चार सीजनों से वह केकेआर की टीम का अभिन्न हिस्सा बने हुए हैं। IPL 2022 को छोड़कर बाकी तीनों सत्रों में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। पिछले सीजन में भी बाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने 13 पारियों में 46.25 की औसत से 370 रन बनाए थे, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल थे। इस दौरन उनका स्ट्राइक रेट 158 से ऊपर का रहा था। अय्यर के रिकॉर्ड को देखते हुए फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन में उनके ऊपर बोली लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

1. रिंकू सिंह

रिंकू सिंह के करियर में तेजी IPL 2023 के बाद देखने को मिली। इस बार फ्रेंचाइजी ने रिंकू को रिटेन करने के लिए 13 करोड़ की मोटी रकम खर्च की। रिंकू सिंह दबाव की स्थिति में खेलने में माहिर हैं और उनके पास पहली ही गेंद से अटैक करके खेलने का हुनर है। आईपीएल में ऐसे ही खिलाड़ियों की सबसे ज्यादा डिमांड रहती है। IPL 2025 में भी केकेआर को उनसे एक धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications