Four Cricketers became fathers this year 2024: क्रिकेटर के साथ- साथ उनके परिवार के बारे में भी चर्चा होती रहती है। उनकी पत्नी, गर्लफ्रेंड के साथ- साथ फैंस उनके परिवार के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं, कि उनकी पर्सनल लाइफ में क्या चल रहा है। आज हम आपको ऐसे क्रिकेटर्स के बारे में बताएंगे जो इस साल (2024) में पिता बने हैं। इस लिस्ट में कई दिग्गज शामिल हैं।4.विराट कोहलीभारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी 11 दिसंबर, 2017 को हुई थी। अनुष्का शर्मा के बेटे का जन्म 15 फरवरी, 2024 को हुआ था। उन्होंने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है। विराट और अनुष्का ने अपने बेटे के जन्म की घोषणा इंस्टाग्राम पर की थी। विराट और अनुष्का की पहली बेटी का नाम वामिका है, वामिका का जन्म 11 जनवरी, 2021 को हुआ था।3.शाहीन अफरीदी पाकिस्तान के क्रिकेटर शाहीन अफरीदी के बेटे का जन्म 24 अगस्त, 2024 को हुआ था। शाहीन के बेटे का नाम अलियार अफ़रीदी है। शाहीन और उनकी पत्नी अंशा अफरीदी ने अपने बेटे के जन्म की घोषणा सोशल मीडिया पर की थी। शाहीन अफरीदी उस वक्त बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रहे थे। View this post on Instagram Instagram Post2.सरफराज खानभारतीय क्रिकेटर सरफराज खान के बेटे का जन्म 21 अक्टूबर, 2024 को रात में हुआ था। सरफ़राज की पत्नी रोमाना जहूर ने बेटे को जन्म दिया था। सरफराज ने अपने बेटे के जन्म की घोषणा इंस्टाग्राम पर की थी। उन्होंने अपने पिता नौशाद खान के साथ अपने नवजात शिशु की पहली तस्वीर भी शेयर की थी।1.ट्रेविस हेड ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ट्रेविस हेड ने हाल ही में अपने घर में नन्हे मेहमान का स्वागत किया है। उनकी पत्नी जेसिका डेविस ने चार नवंबर को बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने 8 नवंबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी। ट्रेविस हे़ड शादी से पहले ही एक बेटी के पिता बन गए थे। उनकी बेटी का जन्म 2022 में हुआ था। इसके बाद साल 2023 में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड जेसिका से शादी रचाई थी। अब ट्रैविस हेड दूसरी बार पिता बने हैं। View this post on Instagram Instagram Post