Indian Criceters marriage life: कहते हैं कि प्यार जाति, धर्म, पैसा कुछ नहीं देखता है वह तो बस हो जाता है। यह कहावत भारतीय क्रिकेटर्स पर बिल्कुल फिट बैठती है। भारतीय क्रिकेटर्स ने अलग- अलग जाति धर्म में प्यार किया। इतना ही नहीं उन्होंने समाज की परवाह करे बिना अपने प्यार को नाम भी दिया।वहीं कुछ क्रिकेटर्स ऐसे हैं जिन्होंने अपने से बड़ी उम्र की लड़की से शादी की। इसी कड़ी में आपको ऐसे 5 भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने से बड़ी उम्र की लड़की से शादी की। इस लिस्ट में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है।इन भारतीय क्रिकेटर्स ने बड़ी उम्र की लड़की से की शादी1.सचिन तेंदुलकरटीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की पत्नी उम्र में थोड़ा बहुत नही बल्कि 6 साल बड़ी हैं। सचिन तेंदुलकर ने अंजली से 24 मई, 1995 में शादी की थी। सचिन तेंदुलकर अपनी शादी के वक़्त 22 साल के थे।2.विराट कोहली और अनुष्का शर्माभारतीय क्रिकेट टीम के किंग विराट कोहली भी प्यार अफेयर में किसी से कम नहीं है। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के प्यार में विराट कोहली अपना दिल हार गए थे। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा क्रिकेट जगत के चर्चित कपल में से एक है। अनुष्का शर्मा उम्र में विराट कोहली से पूरे 6 महीने बड़ी हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी 17 दिसबंर, 2017 में इटली में हुई थी। View this post on Instagram Instagram Post3.जसप्रीत बुमराहभारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह ने अपने से बड़ी उम्र की लड़की से शादी की। बुमराह ने मशहूर स्पोर्ट्स प्रेजेंटर संजना गणेशन से शादी की है। संजना, जसप्रीत बुमराह से उम्र में पूरे दो साल और सात महीने बड़ी हैं। View this post on Instagram Instagram Post4.शिखर धवनभारतीय टीम के स्टार ओपनर शिखर धवन ने अपने से 10 साल बड़ी लड़की आयशा मुखर्जी से 2012 में शादी की थी। हालांकि, दोनों ने सितंबर, 2021 में अलग होने का फैसला किया था, दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम जोरावर है। जारोवर अपनी मां के पास रहता है।5.हार्दिक पांड्याटीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने हाल ही में अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक से तलाक लिया है। नताशा एक सर्बियाई मॉडल हैं। वो हार्दिक से उम्र में सात महीने बड़ी हैं। दोनों ने 31, मई 2020 में शादी की थी, इस कपल का प्यारा सा बेटा है जिसका नाम अगस्त्या है, वह अपनी मां के साथ रहता है।