IPL की चैंपियन टीम में होगा बड़ा बदलाव! नए सीजन से पहले चर्चा में फ्रेंचाइजी

torrent group to buy majority stakes in cvc capitals owned gujarat titans ipl 2025
टोरेंट ग्रुप बन सकता है इस आईपीएल टीम का नया मालिक (Photo Credit: X/@JunaidKhanation)

Torrent Group to buy Majority Stakes in Gujarat Titans: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में कई टीमों के कप्तान से लेकर खिलाड़ियों तक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सभी फ्रेंचाइजी इस वक्त अपने-अपने खिलाड़ियों के चयन पर नजरें गड़ाए हुए हैं। वहीं सामने आ रही एक और खबर ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है। रिपोर्ट के आधार पर एक चैंपियन टीम का मालिक बदल सकता है। आईपीएल 2022 में लीग का हिस्सा बनी यह टीम लगातार कई कारणों के चलते सुर्खियां बटोरती रही है।

Ad

बता दें कि, गुजरात टाइटंस के मालिकाना हक में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। दरअसल, इससे पहले भी अडानी ग्रुप द्वारा गुजरात टाइटंस में निवेश की खबरें सामने आई थीं, लेकिन किन्हीं कारणों से वह चर्चा आगे नहीं बढ़ सकी। ऐसे में अब नए सिरे से टोरेंट ग्रुप का नाम सामने आ रहा है। हैदराबाद आधारित टोरेंट ग्रुप गुजरात टाइटंस में बहुमत हिस्सेदारी यानी मालिकाना हक खरीदने के लिए पूरी तरह तैयार बताई जा रही है। बता दें कि, वर्तमान में आईपीएल टीम गुजरात टाइटंस का मालिकाना हक सीवीसी कैपिटल्स के पास है। ऐसे में रिपोर्ट की मानें तो टोरेंट ग्रुप और सीवीसी कैपिटल्स के बीच डील पूरी तरह फाइनल हो गई है और अब महज औपचारिकता के तौर पर आधिकारिक ऐलान की देरी है। आईपीएल 2022 में लीग का हिस्सा बनी गुजरात टाइटंस में बीते 3 साल के भीतर ही यह बड़ा बदलाव होने जा रहा है।

Ad

1 बिलियन डॉलर है सीवीसी कैपिटल्स की हिस्सेदारी की कीमत

रिपोर्ट के आधार पर वर्तमान में गुजरात टाइटंस की बहुमत हिस्सेदारी सीवीसी कैपिटल्स के पास है, जिसकी वर्तमान कीमत 1 बिलियन डॉलर के करीब बताई जा रही है। ऐसे में जाहिर तौर पर गुजरात टाइटंस की हिस्सेदारी बेचने के लिए टोरेंट और सीवीसी के बीच बड़ी डील होने की संभावना है। आईपीएल 2022 में दो नई टीमों को शामिल करने के लिए टोरेंट ग्रुप और अडानी ग्रुप ने भी गुजरात फ्रेंचाइजी के लिए बोली लगाई थी। इस दौरान अडानी ग्रुप ने 5100 करोड़ और टोरेंट ग्रुप ने 4653 करोड़ रुपए की बिड जमा की थी, लेकिन सीवीसी कैपिटल्स द्वारा 5625 करोड़ की बोली लगाने के चलते उन्हें टीम का मालिक बनाया गया। ऐसे में अपने डेब्यू सीजन में ही हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस आईपीएल खिताब जीतने में सफल रही थी।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications