4 विदेशी खिलाड़ी जो IPL 2025 में मुंबई इंडियंस की स्टार्टिंग Playing 11 में आ सकते हैं नजर

ट्रेंट बोल्ट की मुंबई इंडियंस में फिर से वापसी हुई है (Photo Credit: X/@mipaltan)
ट्रेंट बोल्ट की मुंबई इंडियंस में फिर से वापसी हुई है (Photo Credit: X/@mipaltan)

4 overseas players likely to start for Mumbai Indians in IPL 2025: आईपीएल 2025 का आयोजन अगले साल होना है लेकिन फैंस के बीच अभी से सभी टीमों के कॉम्बिनेशन को लेकर चर्चा जारी है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को लेकर भी लगातार बातचीत हो रही है कि शुरूआती मैचों में किन 11 खिलाड़ियों का जलवा दिखाई देगा। मुंबई की फ्रेंचाइजी ने रिटेंशन में अपने सभी प्रमुख खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया था, इसी वजह से मेगा ऑक्शन के दौरान उन्होंने ज्यादा बड़े नामों पर दांव नहीं लगाया। इसके बावजूद उन्होंने कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों को अपने स्क्वाड में शामिल किया है।

Ad

हर बार की तरह इस बार भी सभी टीमें सिर्फ 4 ही विदेशी खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में चुन सकती हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस की अंतिम एकादश में किन विदेशी चेहरों को जगह मिलेगी, इसको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। इस आर्टिकल में हम उन 4 विदेशी खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं, जो मुंबई इंडियंस के लिए शुरुआती मैचों में प्लेइंग 11 का हिस्सा हो सकते हैं।

4. अल्लाह गजनफर

अफगानिस्तान के युवा मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह गजनफर को इस बार मुंबई इंडियंस ने खरीदा है। गजनफर ने भले ही अभी तक आईपीएल में डेब्यू ना किया हो लेकिन उन्होंने अन्य जगहों पर अपने आप को साबित किया है। एमआई भी नए चेहरों पर भरोसा करने के लिए जानी जाती है और इसी वजह से गजनफर को शुरूआती मैचों में ही प्लेइंग 11 में मौका दिए जाने की उम्मीद है। उनके आने से मुंबई इंडियंस का स्पिन विभाग जरूर मजबूत हो जाएगा।

3. ट्रेंट बोल्ट

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की एक बार फिर से मुंबई इंडियंस में वापसी हुई है। बोल्ट पिछले कई सीजन से राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे लेकिन इस बार मेगा ऑक्शन में उन्हें मुंबई की फ्रेंचाइजी ने अपने साथ जोड़ने में सफलता पाई। बोल्ट को नई गेंद से काफी खतरनाक माना जाता है और वह पावरप्ले में काफी कारगर भी साबित होते हैं। ऐसे में उनके ऊपर मुंबई की टीम शुरुआत से ही दांव लगा सकती है।

2. विल जैक्स

Ad

आईपीएल 2024 में RCB के लिए शतक जमाने वाले विल जैक्स को रिटेन नहीं किया गया और ना ही उनके लिए RTM का इस्तेमाल हुआ। इसी वजह से मुंबई इंडियंस ने उन्हें खरीदने में सफलता पाई। जैक्स को आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है और वह स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं। इसी वजह से मुंबई इंडियंस के लिए शुरूआती मैचों में उनकी जगह प्लेइंग 11 में तय नजर आ रही है।

1. रयान रिकेल्टन

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज रयान रिकेल्टन को क्विंटन डी कॉक की परछाई माना जाता है, क्योंकि वह उन्हीं की तरफ बल्लेबाजी करते हैं। एमआई ने इस बार रिकेल्टन को मेगा ऑक्शन में अपने साथ जोड़ा है। ऐसे में उन्हें पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। यह खिलाड़ी पिछले कुछ समय से दक्षिण अफ्रीका के लिए भी टी20 इंटरनेशनल में खेलता नजर आ रहा है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications