Vinod Kambli house loan matter: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली पिछले कुछ दिनों से अपनी खराब सेहत को लेकर चर्चा में हैं। कांबली इन दिनों आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। विनोद कांबली फिलहाल बीसीसीआई की तरफ से मिल रही 30,000 रुपये महीना पेंशन पर अपना गुजारा कर रहे हैं। क्रिकेट से रिटायर होने के बाद विनोद कांबली ने एक्टिंग और रियलिटी शो में भी अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें खास सफलता हासिल नहीं हुई। कुछ महीने पहले विनोद कांबली की तरफ से एमसीए यानी महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन को उन्हें काम देने का अनुरोध किया गया था। विनोद कांबली के स्वास्थ्य को देखकर कई क्रिकेटर्स उनकी मदद करने के लिए भी आगे बढ़े हैं। कांबली एक वक्त पर बहुत ही लग्जरी लाइफ जीते थे, लेकिन उनके नशे की लत ने उनका भविष्य पूरी तरह से खराब कर दिया। अब हाल ये हैं कि वह अपने घर के लोन की किस्तें तक नहीं चुका पा रहे हैं। चलिए जानिए उनके घर की कीमत और पूरा मामला क्या है। आठ करोड़ का है विनोद कांबली का घरदरअसल साल 2007 में मुंबई के क्रिकेटर्स अजीत अगरकर, अजिंक्य रहाणे, विनोद कांबली, समीर दीघे, पारस म्हाम्ब्रे, सइराज बहुतुले ने मिलकर एक कोऑपरेटिव सोसायटी बनाई थी। इसमें इन सभी क्रिकेटर्स ने MHADA से जमीन लेकर छह मंजिला इमारतों के 11 अलग-अलग साइज के अपार्टमेंट बनवाए। क्रिकेटर्स की इस सोसाइटी का नाम ज्वेल टॉवर रखा गया। इस सोसाइटी में जिसमें भारत के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली का भी 3 BHK अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत तब करीब ₹8 करोड़ थी। View this post on Instagram Instagram Postउस वक्त कांबली अच्छी स्थिति में थे लेकिन मौजूदा समय में वो अपने घर का मेंटेनेंस शुल्क भी नहीं चुका पा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने घर के लिए जो लोन लिया था वह उसे भी नहीं चुका पाए। इस संबंध में उनके खिलाफ साल 2013 में शिकायत भी दर्ज हुई थी, लेकिन कांबली की आर्थिक स्थिति इस कदर खराब हुई कि वह अभी अपनी किस्तें नहीं भर पा रहे हैं।