Vinod Kambli love story: पूर्व भारतीय खिलाड़ी विनोद कांबली का क्रिकेट करियर काफी विवादित रहा। सचिन तेंदुलकर के बचपन के साथी कांबली का जीवन किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। उन्होंने क्रिकेट के साथ फिल्मों, टीवी और कमेंट्री में भी हाथ आजमाये लेकिन कहीं भी उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली। विनोद कांबली पहले ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं, जिनके नाम पर सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है, जो सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी अपने करियर में तोड़ने में नाकाम रहे। हाल ही में कांबली का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह लड़खड़ा रहे थे। उनकी तबीयत को लेकर लोग परेशान हो गए थे। हालांकि, बाद में उन्होंने खुद के ठीक होने की जानकारी थी। इस पूर्व क्रिकेटर की पर्सनल लाइफ भी काफी विवादों भरी रही है।पर्सनल लाइफ की वजह से काफी सुर्खियों में रहें विनोद कांबलीक्रिकेटजर्नी की तरह विनोद कांबली की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही है। विनोद कांबली ने दो शादियां की हैं। हालांकि, इस बात की जानकारी नहीं है कि वह अपनी दूसरी पत्नी के साथ रह रहे हैं या नहीं। कांबली की निजी जिंदगी भी कुछ खास सफल नहीं रही। उन्होंने पहली शादी एक क्रिश्चियन लड़की से की थी। कांबली को पुणे के एक होटल की रिसेप्शनिस्ट नोएला लुईस से प्यार हो गया था। विनोद और लुईस ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया था, जिसके बाद कांबली और नोएला ने 1998 में शादी की। शादी के बाद दोनों में अनबन शुरू हुई और इनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला। जल्द ही दोनों अलग हो गए। View this post on Instagram Instagram Postदूसरी बार फैशन मॉडल से हुआ था प्यारअपनी पहली पत्नी नोएला लुईस से अलग होने के बाद कांबली को फैशन मॉडल एंड्रिया हेविट से प्यार हो गया था। एंड्रिया से शादी करने के लिए कांबली ने ईसाई धर्म भी अपना लिया। दोनों ने एक-दूसरे को छह साल तक डेट किया और फिर 2006 में एक कोर्ट में शादी कर ली। एंड्रिया ने 2010 को एक लड़के जीसस और 2014 में एक लड़की जोहाना को जन्म दिया था। विनोद कांबली की दूसरी शादी काफी चर्चा में रही थी।