Virat Kohli Affairs: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी की थी। अब ये दोनों अकाय और वामिका के रूप में दो बच्चों के पेरेंट्स भी हैं। विराट जब भी क्रिकेट से फ्री होते हैं, वो अपने बच्चों के साथ वक्त बिताते नजर आते हैं। हालांकि एक वक्त था जब कोहली के शादी के पहले कई एक्ट्रेस के साथ अफेयर्स रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके अफेयर्स की लिस्ट काफी लंबी है और इसमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं, जिनके बारे में हम आपको नीचे बताने जा रहे हैं। 1. सारा जेन डायस2007 में मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली सारा जेन डायस का नाम विराट कोहली के साथ जुड़ा था। 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान सारा को विराट के साथ देखा गया था। लेकिन बिजी शेड्यूल के कारण उनका ब्रेकअप हो गया था। बता दें कि सारा बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रेस में से एक हैं।2. तमन्ना भाटिया View this post on Instagram Instagram Postविराट कोहली ने साउथ की प्रमुख एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का भी डेट किया था। दोनों ने एक साथ साल 2012 में एक विज्ञापन में काम किया और इसके बाद अगले एक साल तक दोनों के बीच अफेयर की खबरें आईं। लेकिन इनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका। हाल ही में तमन्ना का एक गाना आगामी फिल्म स्त्री 2 के लिए रिलीज हुआ है, जिसमें उनके परफॉरमेंस की काफी तारीफ हो रही है।3. इजाबेल लिइटसिक्सटीन और पुरानी जीन्स जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री इजाबेल लिइट का नाम भी विराट के साथ जुड़ चुका है। इजाबेल ने एक बार विराट को डेट करने की बात खुद स्वीकार की थी। ब्राजीलियन एक्ट्रेस और मॉडल इसाबेल और विराट की मुलाकात एक बिजनेस मीटिंग के दौरान हुई थी। लेकिन अफेयर ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका।4. संजना गलरानी View this post on Instagram Instagram Postविराट कोहली का नाम कन्नड़ एक्ट्रेस संजना के साथ भी जुड़ चुका है। इन दोनों के बीच का रिश्ता भी ज्यादा समय नहीं चला था और ब्रेकअप कर लिया था। आईपीएल की शुरुआत में इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। संजना और विराट को कई दफा मैदान में साथ देखा गया था।5. साक्षी अग्रवाल View this post on Instagram Instagram Postसाक्षी अग्रवाल साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा हैं। इनका नाम भी एक समय विराट के साथ जुड़ा था। साक्षी ने विराट कोहली को कुछ समय तक डेट किया था। हालांकि इनका रिश्ता लम्बे समय तक नहीं चल पाया और फिर ये दोनों अलग हो गए थे।