विराट कोहली के बेटे अकाय और बेटी वामिका ने पहली बार मनाया रक्षाबंधन, सामने आई तस्वीरें

virat kohli
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तस्वीर (photo credit instagram/:virat.kohli)

Virat Kohli kids first Rakshabandhan: आज रक्षाबंधन का त्यौहार है और ऐसे में भारतीय क्रिकेटर के घर में भी पहली बार रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। जी हां हम बात कर रहे हैं विराट कोहली के परिवार की। विराट कोहली के बेटे अकाय और बेटी वामिका ने पहली बार रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। विराट- अनुष्का के बेटे अकाय ने इस बार पहली बार अपनी बहन वामिका के साथ अपना त्योहार मनाया।

Ad

लंदन में हुआ था अकाय का जन्म

साल 2024 की शुरूआत में 15 फरवरी को एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट ने नन्हे मेहमान का इस दुनिया में स्वागत किया था। विराट और अनुष्का के घर दोबारा खुशिया आने से फैंस भी बेहद खुश हो गए थे। अकाय का जन्म लंदन में हुआ था। अकाय के जन्म के बाद से ही अनुष्का लंदन में ही रह रही हैं। इस बार वामिका और अकाय दोनों भाई बहन एक साथ रक्षाबंधन का त्योहार सेलिब्रेट किया। इसकी तस्वीर अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की।

अनुष्का शर्मा ने शेयर की तस्वीर (Photo Credit - instagram/anushkasharma)
अनुष्का शर्मा ने शेयर की तस्वीर (Photo Credit - instagram/anushkasharma)

हाल ही में अकाय को गोद में लिए नजर आये थे विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हाल ही में लंदन में अपने बेटे अकाय कोहली के साथ नजर आए। ये पहली बार है जब कपल पब्लिक प्लेस पर अपने बेटे के साथ दिखाई दिया है। लंदन की एक सड़क पर विराट और अनुष्का को उनके बेटे के साथ टहलते हुए देखा गया। विराट ने अकाय को बड़े ही प्यार से अपनी गोद में उठा रखा था, जिसने इस पल को और भी खास बना दिया।

Ad

वायरल हुआ विराट-अनुष्का का वीडियो

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को बेहद पर्सनल रखते हैं। सोशल मीडिया पर भी कम ही पोस्ट करते हैं इसके साथ ही कपल ने अपने बच्चों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर कभी शेयर नहीं की हैं, लेकिन उनका एक वीडियो आखिरकार सामने आ ही गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। कपल के इस वीडियो को विराट कोहली के फैन क्लब ने शेयर किया है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications