परिवार से मिलने विदेश रवाना हुए विराट कोहली, रिटायरमेंट के बाद इस शहर में होंगे शिफ्ट!

virat kohli
विराट कोहली, रिटायरमेंट के बाद हमेशा के लिए लंदन में हो सकते हैं शिफ्ट (Photo Credit : anushka sharma instagram account)

Virat Kohli with family moving to London Permanently: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर भारतीय टीम ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। इस जीत का इंतजार हर भारतीय फैन को था। हर तरफ जश्न का माहौल है। विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम 4 जुलाई को बारबाडोस से वापस भारत लौटी। भारत आने के बाद टीम इंडिया का भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने सभी खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुंबईवासियों ने टीम इंडिया का स्वागत जोरदार किया।

Ad

टी20 विश्व कप की जीत का जश्न मनाते हुए विक्ट्री परेड का आयोजन किया था। सभी खिलाड़ियों ने खूब इन्जॉय किया। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं। परेड के बाद विराट कोहली लंदन रवाना हो गए। विराट कोहली टी20 फॉर्मेट से संन्यास भी ले लिया है। फिलहाल वह परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए लंदन निकल गए हैं। वहीं विराट कोहली की कुछ बातों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि रिटायरमेंट के बाद विराट कोहली हमेशा के लिए लंदन शिफ्ट हो जाएंगे।

Ad

यूरोप में रहना पंसद है- विराट कोहली

एक बातचीत के दौरान विराट कोहली ने बताया था कि उन्हें यूरोप में रहना पसंद है। वहां के लोग कम ही उन्हे जानते हैं। विराट के कहा था कि उन्हे परिवार के साथ सड़को पर घूमना- टहलना बहुत पंसद है। लंदन में वह आराम से सड़को पर घूमते रहते हैं। लंदन में विराट अपने परिवार के साथ कैमरा, लोगों से दूर आम इंसान की तरह अपनी जिंदगी जी पाते हैं। शायद यह भी वजह हो सकती है। विराट के लंदन शिफ्ट होने की। जहां पर सुकून से घूम- फिर पाए।

लंदन शिफ्ट होने की आ रही खबर

दरअसल, पिछले कुछ महीनों से विराट कोहली अपने परिवार के साथ लंदन में ही है। बीते दिसंबर में भी विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ लंदन में छुट्टियां बिताई थी। वही फरवरी की शुरूआत में विराट कोहली को बेटी वामिका के साथ लंदन में स्पॉट किया गया था। विराट-अनुष्का के बेटे अकाय कोहली के पैदा होने के कुछ दिन बाद ही विराट-अनुष्का लंदन में स्पॉट हुए थे। जून की शुरूआत में अनुष्का मुंबई में थी।लेकिन इसके बाद से अनुष्का लंदन में ही हैं। इसके बाद से अनुष्का लगातार लंदन में ही हैं।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications