Virat Kohli and Anushka Sharma Net Worth: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 2017 में शादी की थी। इसके बाद दोनों ने अपने करियर में सफलता के नए आयाम छुए। इन दोनों को बतौर कपल काफी पसंद किया जाता है। दोनों के फैन्स भी काफी संख्या में हैं। लोकप्रिय कपल होने के अलावा अमीर कपल के रूप में भी उनकी पहचान है। दोनों की नेट वर्थ को अगर जोड़ दिया जाए, तो यह काफी ज्यादा हो जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं इन दोनो में से ज्यादा अमीर कौन है।कितने करोड़ के मालिक हैं विराट कोहली? View this post on Instagram Instagram Postरिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली की कुल संपत्ति 1050 करोड़ रुपये के करीब है। विराट टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते थे। विराट को एक टेस्ट के लिए 15 लाख, वनडे के लिए 6 और टी20 के लिए 3 लाख रुपए मिलते थे। हालांकि अब विराट ने टी20 से रिटायरमेंट ले लिया है। इसके अलावा बीसीसीआई के सालाना कॉन्ट्रैक्ट से उन्हें 7 करोड़ हासिल होता है जबकि इंडियन प्रीमियर लीग में उनकी सैलरी 15 करोड़ से अधिक है। इसके अलावा विराट कई बड़ी कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। कोहली एक ऐड के लिए 7.5 करोड़ से लेकर 10 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। इसके अलावा विराट अपने एक इंस्टग्राम पोस्ट के लिए करीब 8.9 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।आलीशान घर में रहते हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा View this post on Instagram Instagram Postविराट कोहली अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई में एक आलीशान घर में रहते हैं, जिसकी कीमत करीब 34 करोड़ रुपए है। इसके अलावा एनसीआर के गुरुग्राम में उनकी प्रॉपर्टी है जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये आंकी जाती है। कोहली की नेट वर्थ में पिछले 9 सालों में 264 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, विराट की सालाना इनकम करीब 145 करोड़ रुपये है। कोहली ने कई स्टार्टअप में भी निवेश किया है। विराट कोहली रेस, ब्लू ट्राइब, यूनिवर्सल स्पोर्ट्सबिज, एमपीएल, डिजिट और स्पोर्ट्स कोन्वो जैसे कंपनियों से जुड़े हुए हैं।अनुष्का शर्मा नहीं हैं विराट से कमएक रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का शर्मा की नेट वर्थ करीब 306 करोड़ रुपये है। वहीं एक्ट्रेस की सालाना कमाई 45 करोड़ से ऊपर की है। शाहरुख खान के साथ डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं। अनुष्का शर्मा एक फिल्म के लिए 12 से 15 करोड़ रुपये फीस चार्ज करती हैं। इसके अलावा एक ऐड के लिए वह लगभग 5-10 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। इसके अलावा इस कपल ने कई प्रोप्रटी खरीद रखी हैं।विराट ने हाल ही में टी20 फॉर्मेट से लिया संन्यासविराट कोहली 2024 टी20 वर्ल्ड कप की विजेता टीम का हिस्सा थे। उन्होंने इस टूर्नामेंट के बाद टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। विराट कोहली ने अपने टी20I करियर में कुल 125 मैच खेले। इस दौरान विराट ने 48.69 की औसत से 4188 रन बनाए। विराट ने टी20I करियर में 3056 गेंदों का सामना किया जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा टी20I में खेली गईं दूसरी सबसे ज्यादा गेंदें हैं। विराट ने टी20I करियर में कुल 38 अर्धशतक जड़े और 1 शतक भी लगाया। ये शतक 2022 ऐशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ आया था।