3 भारतीय क्रिकेटर जिनकी पत्नियां पढ़ाई में हैं उनसे आगे, जानें किसके पास कौन सी डिग्री

भारतीय क्रिकेटर
कई क्रिकेटर्स की बीवियां पढ़ाई में अव्वल हैं (photo credit: x.com/JayShah,CricCrazyJohns)

Indian Cricketers wives education: भारत में अन्य खेलों के बजाय सबसे ज्यादा क्रिकेट खेल पसंद किया जाता है। देशभर में क्रिकेट के करोड़ों फैंस हैं। क्रिकेट के दम पर भारतीय क्रिकेटर्स ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। कुछ ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत संघर्ष किया, तब आज लग्जरी लाइफ जी रहे हैं। भारतीय क्रिकेटर्स की लग्जरी लाइफ के साथ फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एजुकेशन के बारे भी जानने को उत्सुक रहते हैं। शायद ही आपको पता हो कि कुछ क्रिकेटर्स नें मात्र हाईस्कूल और इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की है लेकिन उनकी वाइफ के पास बड़ी- बड़ी डिग्रियां हैं।

Ad

1. विराट से पढ़ाई में आगे हैं अनुष्का शर्मा

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली 12वीं पास हैं। उन्होंने क्रिकेट के लिए पढ़ाई तक छोड़ दी थी लेकिन अनुष्का शर्मा ने इकोनॉमिक्स में एमए की डिग्री ली है। उन्होंने बीए की पढ़ाई बेंगलुरु के माउंट कारमेल कॉलेज से की थी। अनुष्का शर्मा बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं और फिल्म रब ने बना दी जोड़ी (2008) में तानी साहनी की भूमिका से बॉलीवुड में डेब्यू किया। यह फिल्म काफी हिट साबित हुई थी।

Ad

2. रोहित शर्मा से ज्यादा पढ़ी- लिखी हैं रितिका सजदेह

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई में स्थित स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई की है। इसके बाद रोहित ने रिजवी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स के पढ़ाई की है लेकिन हिटमैन ने अपने क्रिकेट करियर पर ध्यान देने के लिए कॉलेज की पढ़ाई छोड़ दी थी। वहीं रोहित की वाइफ रितिका सजदेह ने ग्रेजुएशन में बीटेक किया है। उसके बाद उन्होंने स्पोर्टस मैनेजमेंट में नौकरी भी की है।

3. उच्च डिग्री हासिल कर चुकी हैं अंजलि तेंदुलकर

भारतीय क्रिकेट टीम के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर 12वीं तक की पढ़ाई की है। उन्होंने मुंबई के खालसा कॉलेज में एडमिशन लिया था लेकिन क्रिकेट के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। वहीं सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि ने अपनी स्कूली शिक्षा बॉम्बे इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की। उच्च शिक्षा प्राप्त करते हुए ग्रांट मेडिकल कॉलेज और मुंबई के सर जेजे ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स से प्रतिष्ठित एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications