Virat Kohli–Anushka Sharma latest viral pics: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने ग्लेमरस लुक की वजह से हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। किंग कोहली के दिल में अनुष्का शर्मा तो फैंस के दिल में किंग कोहली बसते हैं। विराट और अनुष्का की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया पर दोनों की कोई भी फोटो अपलोड होते ही फैंस प्यार लुटाने लगते हैं।वहीं फैंस भी कपल की पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। टी 20 विश्व कप के तुरंत बाद विराट कोहली लंदन अपने परिवार के पास चले गए थे। तभी से खबरें आ रही हैं कि क्या विराट कोहली हमेशा के लिए लंंदन शिफ्ट हो रहे हैं। इससे पहले भी एक बार विराट ने ऐसी ही कुछ इच्छा जताई थी। इसी कड़ी में विराट और अनुष्का की एक साथ फोटो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है। विराट और अनुष्का की तस्वीर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।अनुष्का को बांहो में थामे दिखे किंग कोहलीवायरल तस्वीर में आप देख सकते हैं कि अनुष्का शर्मा अपने पति किंग कोहली के बगल में खड़ी हैं। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अपनी बीवी अनुष्का को बांहों में थामे हुए हैं। प्यारी सी स्माइल के साथ दोनों बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं। हालांकि, ये तस्वीर कहां की है, इसको लेकर अभी कुछ कंफर्म नहीं है। फैंस कयास लगा रहे हैं कि यह तस्वीर लंदन की है। खैर यह तो विराट कोहली और अनुष्का ही बता सकते हैं। View this post on Instagram Instagram Postफैंस ने विराट–अनुष्का को बताया किंग क्वीनविराट और अनुष्का की तस्वीर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे है। वायरल तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंटकर लिखा कि किंग और क्वीन। वहीं अनुष्का बेटे के जन्म के बाद से और ज्यादा खूबसूरत हो गईं हैं। आपको बता दें कि टी20 विश्वकप 2024 जीतने के बाद विराट फौरन लंदन रवाना हो गए थे। विराट कोहली अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वहीं हाल में ही विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह अपने बेटे अकाय को गोद में लिए थे।