विराट कोहली की साली इंटीमेट सीन की वजह से बनीं चर्चा का विषय, जानिए कौन हैं अनुष्का शर्मा की बहन?

Virat kohli
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और रूहानी शर्मा की तस्वीर (photo credit: x.com/ImTanujSingh,instagram/ruhanisharma94,virat.kohli)

Virat kohli wife Anushka Sharma Family: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली के देश भर में लाखों फैंस हैं। फैंस विराट कोहली के साथ- साथ विराट और अनुष्का की जोड़ी को भी बहुत पसंद करते हैं। विराट अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। जब भी वह कभी बाहर होते हैं तो अपने बच्चों को मीडिया की नजर से बचाते हुए नजर आते हैं।

Ad

लेकिन फिलहाल विराट कोहली अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में हैं। अनुष्का शर्मा के बारे में तो आप सभी जानते हैं। लेकिन विराट कोहली की साली और अनुष्का शर्मा की कजिन सुहानी शर्मा इन दिनों अपने वायरल वीडियो की वजह से चर्चा में हैं, हर जगह उनकी ही बातें हो रही हैं। इसी कड़ी में आपको बताते हैं कि रूहानी शर्मा कौन हैं और क्यों चर्चा में हैं।

कौन हैं रूहानी शर्मा?

रूहानी शर्मा अनुष्का शर्मा की कजिन बहन हैं। रूहानी का जन्म हिमाचल प्रदेश में हुआ था। रूहानी शर्मा ने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। रूहानी ने अबतक ज्यादातर तेलुगू फिल्मों में काम किया है। रूहानी शर्मा ने अपना हिंदी डेब्यू फिल्म 'आगरा' से किया था। इसमें मोहित अग्रवाल, रूहानी शर्मा, प्रियंका बोस, विभा छिब्बर, सोनल झा और आंचल गोस्वामी हैं। फिल्म का प्रीमियर 24 मई 2023 को '2023 कान्स फिल्म फेस्टिवल' के साथ हुआ।

Ad

वहीं रूहानी शर्मा ने पहली बार पंजाबी म्यूजिक वीडियो 'ठेका बाय एमी बैस', 'क्लासरूम' और 'कुड़ी तू पटाका' 2013 में नजर आई थी। इसके बाद 2017 में, उन्होंने तमिल फिल्म 'कदैसी बेंच कार्थी' से एक्टिंग की शुरुआत की और उनका राहुल रवींद्रन की फिल्म 'ची ला सो' से तेलुगू डेब्यू हुआ और इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ की गई थी। इसके बाद उन्होंने 'हिट: द फर्स्ट केस' और 'नुतोक्का जिलला अंदागाडु' जैसी फिल्मों में काम किया।

इंटिमेट सीन वायरल होने की वजह से चर्चा में

आगरा फिल्म के ऑनलाइन लीक होने के बाद, फिल्म के कुछ क्लिप्स वायरल हुए जिसमें उनके कुछ इंटीमेट सीन थे, ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गए और रूहानी शर्मा सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गईं। फिल्म में इंटीमेट सीन के लिए एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया गया था। इसके बाद रूहानी ने सोशल मीडिया पर निराशा जताई थी।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications