Virat Kohli viral video with family in London: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा हाल ही में मुंबई आईं और अब वापस लंदन जा चुकी हैं। अनुष्का ने मुंबई में इवेंट के दौरान अपने जीवन से जुड़े काफी कुछ किस्सों के बारें में बताया था। वहीं, लंदन जाने के बाद अनुष्का और विराट का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अनुष्का और विराट अपने बेटे अकाय को साथ लेकर लंदन की सड़कों पर टहलते हुए दिखाई दे रहे हैं।विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। वहीं, अपने बच्चों के साथ होने पर ये दोनों मीडिया से बचते नजर आते हैं। बता दें कि अनुष्का पिछले कई महीनों से लंदन में रह रही हैं। इसी साल फरवरी में एक्ट्रेस ने अपने दूसरे बच्चे यानी अकाय को जन्म दिया था और उनकी डिलीवरी भी लंदन में ही हुई थी। तब से विराट भी मौका मिलने पर लंदन पहुंच जाते हैं।बेटे और पत्नी के साथ नजर आए विराट कोहलीविराट और अनुष्का अक्सर लंदन की सड़कों पर स्पॉट किए जाते हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें अनुष्का अपने बेटे को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि विराट भी अनुष्का के साथ हैं और ये दोनों सड़क किनारे खड़े हुए हैं। वहीं, जब कोई इन दोनों को क्लिक कर रहा होता है तो विराट गुस्से से घूरते हुए दिखाई देते हैं। बाद में, विराट कुछ बोलते भी नजर आ रहे हैं। शायद वह अनुष्का को बता रहे हैं कि कोई हमारी तस्वीरें ले रहा हैं। View this post on Instagram Instagram Postअनुष्का ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान क्रिकेटर पति विराट कोहली के साथ परफेक्ट पेरेंटिंग के लिए कोशिश करने की चुनौतियों पर भी बात की थी। उन्होंने बताया था कि कैसे वो और विराट मिलकर बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। बता दें कि विराट कोहली को दलीप ट्रॉफी 2024 से ब्रेक दिया गया था और अब उनकी वापसी बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से होने वाले टेस्ट मुकाबले से होगी। कोहली को 16 सदस्यीय टेस्ट स्क्वाड में जगह दी गई है। फैंस को उम्मीद लगाए होंगे कि कोहली के बल्ले से बड़ी पारी देखने को मिलेगी।