वीरेंद्र सहवाग को पत्नी आरती ने नहीं किया बर्थडे विश, क्या दोनों के बीच हुई अनबन?

वीरेंद्र सहवाग
वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी की तस्वीर (photo credit: instagram/virendersehwag,,,x.com/AartiSehwag)

Virender Sehwag's wife Aarti forgot to wish her husband on his birthday: पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने रविवार (20 अक्टूबर) को अपना 46वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। वीरेंद्र सहवाग क्रिकेट की दुनिया में कई रिकॉर्ड बना चुके हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 8.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Ad

जन्मदिन के खास मौके पर हर किसी ने सहवाग को शुभकामनाएं दीं। फैंस के साथ-साथ उनके साथी खिलाड़ियों ने भी जन्मदिन की बधाई दी। लेकिन उनकी पत्नी आरती का कोई पोस्ट सामने नहीं आया।

वीरेंद्र सहवाग को पत्नी आरती ने नही किया विश

वीरेंद्र सहवाग को उनके साथी खिलाड़ियों के साथ-साथ बेट आर्यवीर ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर विश किया लेकिन पत्नी आरती की तरफ से कोई भी हलचल नहीं देखने को मिली। ऐसे में माना जा सकता है कि या तो आरती ने जानबूझ कर विश नहीं किया या फिर दोनों के बीच कोई अनबन चल रही है, जिसकी जानकारी सार्वजनिक तौर पर किसी को नहीं है।

कुछ समय पहले चर्चा थी कि वीरेंद्र सहवाग की पर्सनल में कुछ सही नहीं चल रहा है, उनकी पत्नी आरती उनसे अलग होने वाली हैं। लेकिन सहवाग और उनकी पत्नी ने इस मुद्दे पर अभी तक सामने आकर कुछ भी नहीं कहा। सोशल मीडिया पर अक्सर ही इस तरह की खबरें जन्म ले ही लेती हैं। ऐसे में जब तक सहवाग या उनके करीबी इस मुद्दे पर कुछ क्लियर नहीं करते हैं, तब तक यह एक महज अफवाह ही है।

बेटे को किया था बर्थडे विश

हालांकि हाल ही में वीरेंद्र सहवाग और आरती के बड़े बेटे आर्यवीर का जन्मदिन था। इस मौके पर आरती और सहवाग दोनों ने ही सोशल मीडिया के जरिए अपने बेटे को बर्थडे विश किया था। तब से आरती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया है। हालांकि इसकी कोई और वजह भी हो सकती है। इस रिश्ते में क्या चल रहा है, यह सहवाग और आरती ही बता सकते हैं।

बता दें कि वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती ने लव मैरिज की थी। सहवाग की शादी में तमाम दिक्कतें आई थीं, परिवार वाले भी इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन आखिरकार दोनों ने अपने परिवार को मना ही लिया था।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications