Viv Richards Daughter Masaba Gupta Shows Baby Bump : क्रिकेट और बॉलीवुड का हमेशा से ही नाता रहा है। सिर्फ भारतीय क्रिकेटर्स ही नहीं बल्कि विदेशी क्रिकेटर्स का भी बॉलीवुड से गहरा रिश्ता है। क्रिकेट जगत के कई क्रिकेटर्स की प्रेम कहानियां बॉलीवुड से ही शुरू हुई हैं। हालांकि कुछ क्रिकेटर्स को अपना प्यार मिल गया, लेकिन कुछ क्रिकेटर्स की प्रेम कहानियां सिर्फ सुर्खियों में सिमट कर रह गईं। भले ही उन प्रेम कहानियों का अंत हो गया हो, लेकिन कई मौकों पर आज भी उनकी बात हो ही जाती है।ऐसे में वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर विवियन रिचर्डस एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। बता दें कि विवियन रिचर्डस बहुत जल्द नाना बनने वाले हैं। उनकी और नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता प्रेग्नेंट है। भले ही नीना गुप्ता विवियन रिचर्डस की पत्नी नहीं हैं, लेकिन मसाबा गुप्ता विवियन रिचर्डस की बेटी हैं। आपको इस उलझी हुई कहानी के बारे में बताते हैं।मसाबा गुप्ता का वीडियो वायरलभारतीय अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी मसाबा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उनका बेबी बंप साफ दिख रहा है। मसाबा जल्द ही मां बनने वाली है, जहां नीना गुप्ता नानी बनेंगी, वहींं वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर विवियन रिचर्डस नाना बनेंगे। बता दें कि एक वक्त था जब विव रिचर्डस और नीना गुप्ता की प्रेम कहानी सुर्खियों में थी। विव रिचर्ड्स पहले से शादीशुदा थे लेकिन फिर भी नीना पर उनका दिल अटक सा गया था। नीना को विव रिचर्ड्स पहली नजर में ही अच्छे लगने लगे थे, वहीं विवियन भी नीना को काफी पसंद करने लगे थे। विवियन रिचर्ड्स भारत दौरे पर आए थे तभी दोनों की मुलाकात हुई थी। धीरे- धीरे दोनों का मिलना- जुलना शुरू हुआ और विव और नीना काफी समय साथ में बिताने लगे थे। उस दौरान नीना प्रेग्नेंट हो गई थीं। View this post on Instagram Instagram Postविव रिचर्ड्स के कहने पर ही नीना ने मसाबा को दिया था जन्मलेकिन दिक्कत ये थी कि विव रिचर्ड्स की पहले से शादी हो रखी थी और उनके बच्चे भी थे। वे नीना को साथ में नहीं ले जा सकते थे। क्योंकि उनकी पर्सनल लाइफ में पहले से ही सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। विवियन अपने देश लौट गए थे, लेकिन उस समय तक देर हो चुकी थी। नीना प्रेग्नेंट थीं, नीना ने कॉल पर विवियन से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बात की। नीना ने पेट में पल रहे बच्चे को हटाने का भी सोच लिया था लेकिन विवियन ने उन्हें कहा कि वह इस बच्चे को जन्म दें। मसाबा ने जन्म लिया और मसाबा की वजह से कुछ मौकों पर दोनों साथ आए। मसाबा की शादी के मौके पर विवियन रिचर्ड्स भारत आए और शादी अटेंड की थी।