Viv Richards and Neena Gupta daughter Masaba gave birth to a daughter: क्रिकेट और बॉलीवुड का हमेशा से ही नाता रहा है। क्रिकेट जगत के कई क्रिकेटर्स की प्रेम कहानियां बॉलीवुड से ही शुरू हुई हैं। कुछ क्रिकेटर्स को अपना प्यार मिल गया, लेकिन कुछ क्रिकेटर्स की प्रेम कहानियां सिर्फ कहानियां बनकर ही रह गईं भले ही उन प्रेम कहानियों का अंत हो गया हो, लेकिन आज भी उनकी बात हो जाती है।,ऐसे में वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर विवियन रिचर्डस सुर्खियों मे हैं। बता दें कि विवियन रिचर्डस नाना बन गए हैं। उनकी और नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने एक बेटी को जन्म दिया है। भले ही नीना गुप्ता विवियन रिचर्डस की पत्नी नहीं हैं, लेकिन मसाबा गुप्ता विवियन रिचर्डस की बेटी हैं। दरअसल नीना गुप्ता और विवियन रिचर्डस का अफेयर था।विवियन विचर्डस की बेटी मसाबा ने नन्ही परी को दिया जन्मनीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता मां बन गई हैं। फैशन डिजाइनर मसाबा ने नन्ही परी को जन्म दिया है। दशहरे के खास दिन पर मसाबा और उनके पति सत्यदीप मिश्रा ने अपने फैंस को यह खुश खबरी दी है। इस कपल ने शनिवार शाम अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा कि हमारी स्पेशल बच्ची बहुत खास दिन पर आई है। '11.10.2024 मसाबा और सत्यदीप।' मसाबा और सत्यदीप ने बच्ची की पहली तस्वीर शेयर की है। फोटो में कपल की नन्ही परी के नन्हे पैर को देखा जा सकता है। मसाबा और सत्यदीप ने नन्ही परी के पैरों को अपनी हथेली पर थामे रखा है। View this post on Instagram Instagram Post2023 में की थी दोनों ने शादीमसाबा गुप्ता के खुशखबरी सुनाते ही फैंस भी बेहद खुश हैं। कपल को कमेंट बॉक्स में फैंस ढ़ेरों बधाईयां दे रहे हैं। फैंस के साथ- साथ हर कोई उनको बधाई दे रहा है, वहीं बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी कपल को बधाई दे रहे हैं। जाहिर है कि नानी नीना गुप्ता और नाना विवियन रिचर्डस भी बेहद खुश हैं। बिपासा बसु, सोनम कपूर, दीया मिर्जा समेत तमाम सेलिब्रिटी ने मसाबा और सत्यदीप को पेरेंट्स बनने की ढेरों बधाई दी हैं। मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा ने 27 जनवरी 2023 को शादी रचाई थी। मसाबा की शादी के दौरान विवियन रिचर्डस भी भारत आए थे और मसाबा की शादी में शामिल हुए थे।