वर्ल्ड कप के बीच श्रीलंका टीम के लिए आई अच्छी खबर, स्टार ऑलराउंडर की हुई सफल सर्जरी 

Photo Courtesy: Wanindu Hasaranga Instagram
Photo Courtesy: Wanindu Hasaranga Instagram

श्रीलंका टीम (Sri Lanka Cricket Team) के प्रमुख ऑलराउंडर वानिन्दु हसारंगा (Wanindu Hasaranga) की चोट को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। उनकी हैमस्ट्रिंग की सर्जरी पूरी तरह से सफल रही और उन्होंने खुद इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। लंका प्रीमियर लीग (LPL 2023) के चौथे सीजन के दौरान हसारंगा चोटिल हो गए थे। इसकी वजह से उन्होंने पहले एशिया कप (Asia Cup 2023) मिस किया और वर्ल्ड कप (World Cup 2023) में भी वह श्रीलंकाई टीम के स्क्वाड में नहीं चुने गए।

Ad

एशिया कप में उनकी कमी टीम में काफी खली थी और वर्ल्ड कप में भी उनके बिना श्रीलंका का स्पिन आक्रमण काफी साधारण नजर आ रहा है। हालाँकि, फैंस के लिए राहत की बात यह है कि उनकी सर्जरी कामयाब रही।

मंगलवार को 26 वर्षीय हसारंगा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की। ये तस्वीरें सर्जरी के बाद की हैं जिसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए दाएं हाथ के ऑलराउंडर ने कैप्शन में लिखा,

मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी हैमस्ट्रिंग मांसपेशी में खराबी को ठीक करने के लिए हुई सर्जरी सफल रही। मैं कुछ समय के लिए एक्शन से दूर रहूंगा लेकिन मैं अपने देश के लिए और मजबूती से वापसी करने के लिए उत्सुक हूं।
Ad

इसके साथ ही श्रीलंकाई खिलाड़ी ने अस्पताल के स्टाफ मेंबर्स, डॉक्टर्स, टीम प्रबंधन, आरसीबी के प्रबंधन और अपने फैंस का आभार भी जताया। उन्हें इस मुश्किल समय में अपनी पत्नी विद्या को उनका सहारा और ताकत बनने के लिए भी धन्यवाद कहा।

गौरतलब है कि हसारंगा का इस साल प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। LPL 2023 में भी वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी रहे थे। अगर वह फिट होते तो वर्ल्ड कप में टीम को काफी मजबूती प्रदान करते। गेंद के साथ-साथ वह बल्ले से भी टीम के लिए अहम योगदान दे सकते थे।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications