रियान पराग का टी20 वर्ल्ड कप टीम में चयन होगा या नहीं...पूर्व क्रिकेटर ने दिया ये जवाब

रियान पराग को लेकर आई बड़ी प्रतिक्रिया (Photo Credit - IPL)
रियान पराग को लेकर आई बड़ी प्रतिक्रिया (Photo Credit - IPL)

राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी रियान पराग (Riyan Parag) को लेकर पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से रियान पराग ने आईपीएल 2024 में अभी तक प्रदर्शन किया है, उसकी वजह से वो टी20 वर्ल्ड कप के लिए प्रबल दावेदार हैं। वसीम जाफर के मुताबिक अगर रियान का चयन भारतीय टीम में होता है तो इसमें किसी को कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए।

Ad

रियान पराग की अगर बात करें तो इस सीजन अभी तक उनका प्रदर्शन काफी जबरदस्त रहा है। वो कई धुआंधार पारियां खेल चुके हैं और राजस्थान रॉयल्स को मैच जिताया है। उन्होंने अभी तक 5 मैचों में 261 रन बनाए हैं और इस दौरान तीन अर्धशतक लगा चुके हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 84 रन रहा है।

रियान पराग का सेलेक्शन होना चाहिए - वसीम जाफर

वसीम जाफर ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर बातचीत के दौरान रियान पराग को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,

रियान पराग इस आईपीएल में सनसनीखेज परफॉर्मेंस कर रहे हैं। ये देखकर काफी अच्छा लग रहा है कि एक युवा खिलाड़ी इस तरह का खेल दिखा रहा है। उन्होंने असम के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट में परफॉर्म किया था और उसी फॉर्म को वो यहां पर भी जारी रख रहे हैं। नंबर 4 उनके लिए परफेक्ट जगह है, क्योंकि यहां पर उन्हें सेटल होने के लिए थोड़ा टाइम मिल जाता है। दिख रहा है कि रियान पराग ने कितनी कड़ी मेहनत की है। उनका शॉट सेलेक्शन भी जबरदस्त है। उन्होंने फिनिशर का रोल भी निभाया है। मेरे हिसाब से वो अभी काफी अच्छे माइंडसेट में हैं। ऐसे में अगर उनका चयन टी20 वर्ल्ड कप टीम में होता है तो फिर मुझे कोई हैरानी नहीं होगी। उन्होंने काफी निरंतरता दिखाई है।

आपको बता दें कि रियान पराग कई सीजन से राजस्थान रॉयल्स के साथ थे लेकिन उनका प्रदर्शन सबसे अच्छा इसी सीजन रहा है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications