IPL 2024 : MI vs CSK मुकाबले में फील्डिंग के दौरान खिसकी रोहित शर्मा की पैंट, सामने आया वीडियो 

फील्डिंग के दौरान रोहित शर्मा की उतरी पैंट (Photos: Twitter)
फील्डिंग के दौरान रोहित शर्मा की उतरी पैंट (Photos: Twitter)

क्रिकेट मैच के दौरान अक्सर मैदान पर अजीबोगरीब घटनाएं देखने को मिलती रहती हैं, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने में समय नहीं लेते। ऐसा ही वाकया आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 30वें मुकाबले में देखने को मिला, जिसमें मुंबई इंडियंस के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की पैंट खिसक गई।

Ad

दरअसल, यह वाकया चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी के 12वें ओवर में देखने को मिला, जिसे मुंबई की ओर से आकाश मधवाल ने किया। ओवर की चौथी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ ने मिड-विकेट की ओर हवा में शॉट खेला और रोहित शर्मा वहां फील्डिंग पोजीशन पर मौजूद थे। रोहित ने कैच को पकड़ने की लिए दौड़ते हुए आगे की तरफ डाइव लगाई, लेकिन वह गेंद तक पहुंच नहीं पाए। इसी दौरान उनकी पैंट खिसक गई और उनका ब्लैक कलर का इनर सपोर्टर दिख गया। गेंद को थ्रो करते समय हिटमैन के चेहरे पर भी मुस्कान नजर आई। इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आप भी देखें यह वीडियो:

Ad

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबले में एमआई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अजिंक्य रहाणे के विकेट के रूप में टीम को 8 के स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे की जोड़ी ने कमान को संभाला और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

गायकवाड़ ने 40 गेंदों का सामना करते हुए 69 रनों की अहम पारी खेली, जिसमें पांच चौके और पांच छक्के शामिल रहे। अपनी इस पारी के दम पर दाएं हाथ के बल्लेबाज गायकवाड़ ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किया।

गायकवाड़ ने आईपीएल में अपने 2000 रन पूरे कर लिए हैं। गायकवाड़ आईपीएल में सबसे कम पारियों में इस उपलब्धि को हासिल करने वाले तीसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने केएल राहुल (60 पारियों) को पीछे छोड़ते हुए 57 पारियों में यह कारनामा किया है।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications