Watch: अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी मे जमकर नाचे एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या; सलमान भाई के साथ लूट ली महफिल

MS dhoni
अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी मे जमकर नाचे एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या (Photo Credit: X/Bollyhungama, Instagram/Sakshi Dhoni

MS Dhoni dance in Anant-Radhika sangeet ceremony: भारत के अरबपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की प्री- वेडिंग रस्में शुरू हो गई। वहीं शादी 12 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी। अंबानी परिवार ने शुक्रवार को नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में भव्य संगीत का आयोजन किया

Ad

शुक्रवार को संगीत का फंक्शन हुआ। संगीत समारोह में तमाम सितारों और क्रिकेटर्स ने शिरकत की। वहीं इस सेरेमनी में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी संग शामिल होने पहुंचे। धोनी ने अपने अलग अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी। संगीत समारोह में धोनी ने अपने डांस से चार चांद लगा दिए। धोनी के साथ- साथ हार्दिक पांड्या और सलमान खान भी जमकर नाचे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

फंक्शन में महेंद्र सिंह धोनी समेत कई भारतीय क्रिकेटर्स भी शामिल हुए। रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, इशान किशन के अलावा केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने संगीत समारोह में शिरकत की।

Ad

जमकर नाचे महेंद्र सिंह धोनी

अनंत-राधिका की प्री वेडिंग सेरेमनी में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी के साथ शामिल हुए। धोनी और साक्षी बहुत ही सुंदर लग रहे थे। अपने अंदाज और ड्रेंसिग स्टाइल से इस कपल ने जमकर सुखियां बटोरी। वहीं महेंद्र सिंह धोनी जुम्मे की रात गाने पर जमकर नाचे। इतना ही नहीं धोनी ने ढ़ोल पर बैठकर शानदार मूव्स दिखाए। इस दौरान धोनी के साथ हार्दिक पांड्या और सलमान खान ने भी फ्लोर पर जबरदस्त डांस किया। सभी ने संगीत की शाम में चार चांद लगा दिए।

वहीं, टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड से सूर्युकमार यादव और हार्दिक पांड्या अपने भाई क्रुणाल पंड्या के साथ संगीत समारोह में शामिल हुए। इन सभी के आने के वीडियो और तस्वीरें सामने आईं। हालांकि, रोहित शर्मा के आने का वीडियो नहीं आया लेकिन फंक्शन में वह भी अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ शामिल हुए, जिसका वीडियो मुंबई इंडियंस द्वारा साझा किया गया।

अनंत-राधिका की शादी की रस्में शुरू

अनंत-राधिका की शादी इस समय चर्चा में है। मार्च से ही शादी के पहले की रस्में शुरू हो गईं थी। वहीं इनकी शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। वेडिंग कार्ड के अनुसार 12 जुलाई को शादी के बाद 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद और रिसेप्शन का फंक्शन है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications