IPL 2024 : हार्दिक पांड्या के इशारों पर फील्डिंग के दौरान नाचते नजर आये रोहित शर्मा, वायरल हुआ वीडियो

Picture Courtesy: Twitter Snaphshots
Picture Courtesy: Twitter Snaphshots

आईपीएल 2024 (IPL 2024) का घमासान जारी है और आज टूर्नामेंट का पांचवां मैच गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस (GT vs MI) के बीच हो रहा है। इस मुकाबले से हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का मुंबई इंडियंस की तरफ से कप्तानी का डेब्यू हुआ। मैच में गुजरात की बल्लेबाजी के दौरान पांड्या को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को बाउंड्री लाइन के पास फील्डिंग करने के लिए भेजते हुए देखा गया।

Ad

दरअसल, यह वाकया गुजरात की बल्लेबाजी के आखिरी ओवर में देखने को मिला, जिसे मुंबई की ओर से दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज गेराल्ड कोट्ज़ी ने किया। ओवर की तीसरी गेंद के बाद पांड्या ने फील्डिंग में कुछ बदलाव किये। इसी दौरान उन्होंने 30 गज के घेरे में फील्डिंग कर रहे हैं, रोहित को बाउंड्री लाइन के पास जाने का इशारा किया। कप्तान का इशारा मिलते ही रोहित दौड़कर फील्डिंग के लिए अपनी पोजीशन पर पहुंच जाते हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद रोहित के फैन थोड़े गुस्से में नजर आये, क्योंकि दिग्गज खिलाड़ी ज्यादातर 30 गज के घेरे में ही फील्डिंग करता है।

आप भी देखें यह वीडियो:

Ad

गौरतलब है कि 36 वर्षीय रोहित पिछले 11 सीजन से मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे थे। उनकी ही कप्तानी में मुंबई ने अपने पांच टाइटल जीते हैं। 17वें सीजन के लिए हुए मिनी ऑक्शन में मुंबई की फ्रेंचाइजी ने कैश ट्रेड के जरिये हार्दिक पांड्या को खरीद लिया था और कप्तानी भी उन्हें सौंप दी थी। हालाँकि, फैंस और कुछ पूर्व क्रिकेटरों को फ्रेंचाइजी का यह फैसला सही नहीं लगा था। अब इस बार पांड्या के कन्धों पर एमआई को छठा टाइटल जिताने की जिम्मेदारी है।

गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को जीत के लिए दिया 169 रनों का टारगेट

इस मैच में शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 168 रन बनाये। गुजरात की ओर से साई सुदर्शन (45) ने सबसे अधिक रन बनाये।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications