'मेरे से नहीं होगा, पागल है क्या'- शुभमन गिल से रोहित शर्मा की बातचीत का वायरल हुआ वीडियो 

Photo Courtesy: Cricwatcher Twitter Snapshots
Photo Courtesy: Cricwatcher Twitter Snapshots

एशिया कप (Asia Cup 2023) के 16वें संस्करण के फाइनल मैच में आज भारत और श्रीलंका (IND vs SL) की टीमें आमने-सामने होंगी। मैच से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो सुर्खियों में है जिसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शुभमन गिल (Shubman Gill) होटल की लिफ्ट के बाहर कुछ फैंस के साथ दिख रहे हैं।

Ad

वीडियो में रोहित शर्मा गिल से बोल रहे हैं 'मेरे से नहीं होगा, पागल है क्या।' हालाँकि, रोहित ने ऐसा गिल को किस विषय को लेकर बोला, इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर फैंस के मजेदार रिएक्शन जरूर देखने को मिल रहे हैं। आइए रोहित शर्मा और गिल के इस वीडियो पर फैंस की कुछ प्रतिक्रियाओं पर नजर डालें:

Ad

(पक्का रील बनाने को कह रहा होगा।)

Ad

(वड़ा पाव खाने के लिए मना किया होगा।)

Ad

(गिल: भईया 250वें वनडे में 250 रन ठोक दो।)

Ad

(गिल: रोहित भाई सीढ़ियाँ से चलते हैं ना।)

श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर उतरते ही इस खास क्लब में शामिल हो जायेंगे रोहित शर्मा

गौरतलब है कि एशिया कप का फाइनल मुकाबला रोहित शर्मा के वनडे करियर का 250वां वनडे मुकाबला होगा। हिटमैन इस उपलब्धि को हासिल करने वाले नौवें भारतीय खिलाड़ी बन जायेंगे। उनका नाम सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, विराट कोहली, युवराज सिंह जैसे दिग्गजों की लिस्ट में को शुमार हो जाएगा। भारत की ओर से सबसे अधिक वनडे खेलने का रिकॉर्ड तेंदुलकर (463 मैच) के नाम दर्ज है।

वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले को यादगार बनाने के लिए जरूर बड़ी पारी खेलने का प्रयास करेंगे। रोहित ने अब तक खेले अपने 249 वनडे मैचों में 48.69 की लाजवाब औसत से 10,031 रन बनाये हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 30 शतक और 51 अर्धशतकीय पारियां आई हैं। इस फॉर्मेट में 264 रन उनका उच्चतम स्कोर रहा है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications