सूर्यकुमार यादव और डेवाल्ड ब्रेविस के बीच हुई मजेदार बातें, मुंबई इंडियंस ने साझा किया खास वीडियो 

सूर्यकुमार यादव और डेवाल्ड ब्रेविस मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं
सूर्यकुमार यादव और डेवाल्ड ब्रेविस मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं

आईपीएल (IPL) के आगामी सीजन को शुरू होने में अभी काफी समय है लेकिन सभी फ्रेंचाइजियों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। हाल ही में आईपीएल 2023 के लिए कोच्चि में मिनी ऑक्शन का आयोजन हुआ था जिसमें टीमें ने अपने पर्स के मुताबिक खिलाड़ियों को खरीदकर टीम का हिस्सा बनाया। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम है। हालाँकि, 2022 में टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था लेकिन आगामी सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की टीम काफी मजबूत लग रही है। इस बीच MI ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) मजेदार बातें करते नजर आ रहे हैं।

Ad

बता दें कि डेवाल्ड ब्रेविस आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा बने थे और SA20 लीग के पहले सीजन में भी यह बल्लेबाज MI Cape Town की ओर से खेलता हुआ नजर आएगा, जिसका मालिकाना हक़ मुंबई इंडियंस के पास है।

आईपीएल 2023 में भी ये दोनों बल्लेबाज मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे। पिछले सीजन में इन दोनों खिलाड़ियों के बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी। आगामी सीजन से पहले इन दोनों धाकड़ बल्लेबाजों ने वीडियो कॉल के जरिये एक दूसरे से बातचीत की जिसका वीडियो मुंबई इंडियंस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

वीडियो में सबसे पहले बेबी एबी सूर्यकुमार यादव से उनके गले में पहने लॉकेट को दिखाने को कहते हैं जिसमें सूर्यकुमार और उनकी पत्नी देविशा की फोटो होती है। सूर्यकुमार ब्रेविस से पूछते हैं कि क्या तुम बता सकते हो ये कौन है जिस पर ब्रेविस एक दम सही जवाब देते हैं। इसके बाद भारतीय बल्लेबाज ब्रेविस को बताता है कि देविशा तुम्हारे लिए बटर चिकन और बिरयानी बनाना चाहती है। इसके जवाब में ब्रेविस कहते हैं कि हां प्लीज मुझे खाना है मेरे शरीर को इसकी जरूरत है। मुंबई इंडियंस ने इस वीडियो को इंस्टग्राम पर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा,

DB देविशा द्वारा घर पर पकाए गए स्वादिष्ट बटर चिकन और बिरयानी खाने का इंतजार नहीं कर सकते।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications