सचिन तेंदुलकर और MS धोनी को किसने पहचानने से कर दिया था इंकार, कपिल शर्मा के शो में हुआ था बड़ा खुलासा

सचिन तेंदुलकर और एम एस धोनी को लेकर बड़ा खुलासा
सचिन तेंदुलकर और एम एस धोनी को लेकर बड़ा खुलासा

Kapil Sharma viral video: भारत में अन्य खेलों की बजाय क्रिकेट को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता रहा है। हर उम्र के लोग क्रिकेट को पसंद करते हैं। वहीं क्रिकेट के कुछ फैंस ऐसे भी हैं जो क्रिकेट तो नहीं देखते हैं लेकिन भारतीय क्रिकेटर्स को जानने में बहुत दिलचस्पी रहती है, कि उनकी लाइफ में क्या चल रहा है, उन्होंने किससे शादी की है, या किससे उनका अफेयर है। इसी कड़ी में कपिल शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी मां और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी से जुड़े किस्से को अपने शो के दौरान 'द् कपिल शर्मा' के शो में बताया था। आपको बताते हैं उस वीडियो का मजेदार किस्सा।

Ad

कपिल शर्मा का वायरल वीडियो

कॉमेडियन कपिल शर्मा के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। वहीं कपिल शर्मा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अपनी मां के मजेदार वाक्ये का खुलासा अपने शो में किया था। दरअसल कपिल शर्मा एक शो में अपनी मां के साथ शामिल हुए थे। उस शो में क्रिकेट से जुड़ी हस्तियां भी शामिल हुई थीं। तभी उस शो में महेंद्र सिंह धोनी और कपिल शर्मा की मुलाकात होती है। कपिल शर्मा ने बताया कि मम्मी भी आई हैं मेरे साथ, यह सुन महेंद्र सिंह धोनी ने कपिल शर्मा की मम्मी के पैर छुए, तो कपिल शर्मा की मां ने धोनी से उनका नाम पूछा। इस पर धोनी कहते हैं कि मेरा नाम महेंद्र सिंह है। यह सुन कपिल शर्मा की मम्मी पंजाबी भाषा में कहती है कि जो यह लड़का मेरे साथ आया है इसका नाम भी महेंद्र है। यह सुन वहां मौजूद सभी लोग हसंने लगते है।

youtube-cover
Ad

कपिल शर्मा की मां ने सचिन तेंदुलकर को पहचानने से किया था इंकार

कपिल शर्मा की मम्मी सचिन तेंदुलकर की बहुत बड़ी फैन हैं। तभी उस शो के दौरान सचिन तेंदुलकर और कपिल शर्मा की मुलाकात होती है। सचिन तेंदुलकर ने कपिल की मां के पैर छुएं और उन्होंने सचिन तेंदुलकर को आशीर्वाद भी दिया लेकिन वह सचिन तेंदुलकर को भी पहचान नहीं पाईं। तब कपिल शर्मा ने अपनी मां को बताया कि यही तो सचिन तेंदुलकर हैं जिनकी आप फैन हो।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications