जब IPL की वजह से रजत पाटीदार को टालनी पड़ी थी अपनी शादी, अब बने RCB के कप्तान; जानें क्या है पूरा मामला?

रजत पाटीदार
रजत पाटीदार और अन्य क्रिकेटर्स की तस्वीर (photo credit: instagram/rrjjtt_01)

When Rajat Patidar Cancelled his Wedding: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के नए सीजन से पहले रजत पाटीदार को अपना नया कप्तान बनाया है। फैंस को उम्मीद थी कि विराट कोहली एक बार फिर RCB के कप्तान के रूप में वापसी करेंगे, क्योंकि इससे पहले विराट कोहली ही आरसीबी के कप्तान थे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस बार आरसीबी ने रजत पाटीदार को अपनी टीम का कप्तान घोषित किया। रजत पाटीदार को RCB का कप्तान बनाए जाने को लेकर कुछ लोग खुश हैं, तो वहीं कुछ लोग इस फैसले से नाखुश हैं।

Ad

खैर, क्रिकेटर्स के लाखों फैंस उन्हें आरसीबी की कप्तानी करते हुए देखना चाहते हैं। इसी कड़ी में हम आपको रजत पाटीदार की लाइफ से जुड़ा एक भावुक कर देने वाला किस्सा बताएंगे, जिसे पढ़ने के बाद आप कहेंगे, क्रिकेट के प्रति प्रेम हो तो ऐसा।

IPL की वजह से रजत पाटीदार ने कैंसिल की थी अपनी शादी

गौरतलब है कि आईपीएल 2024 में भी रजत पाटीदार ने रॉयल चैलेंजर्स के लिए खेला था। इसके पिछले सीजन यानी 2023 के आईपीएल में पाटीदार चोट के चलते बाहर रहे थे। आईपीएल 2024 के शुरुआती कुछ मैचों में पाटीदार का बल्ला नहीं चला था, लेकिन धीरे-धीरे वह फॉर्म में आए और उन्होंने अर्धशतक जड़ा।

दरअसल, शादी को टालने वाला वाकया आईपीएल 2022 का है। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला था। उस मेगा ऑक्शन में रजत पाटीदार अनसोल्ड साबित हुए थे। आईपीएल में ना बिकने के बाद पाटीदार का दिल टूट गया था, जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजत पाटीदार के पिता, मनोहर पाटीदार ने मई 2022 में उनकी शादी तय कर दी थी। 9 मई को उनकी रतलाम की लड़की से शादी होनी थी। शादी के लिए होटल भी बुक हो गया था। लेकिन उसी दौरान पाटीदार के लिए एक चमत्कार हुआ।

रजत पाटीदार की शादी मई में होनी थी, और इसी दौरान 2022 के सीजन में बेंगलुरु के खिलाड़ी लवनीत सिसोढिया चोटिल हो गए थे, जिसके रिप्लेसमेंट पर पाटीदार को बुलाया गया था। बेंगलुरु से बुलावा आने के बाद पाटीदार खुशी से झूम उठे और उन्होंने अपनी शादी टाल दी थी। इस तरह आईपीएल ने रजत की शादी रुकवा दी थी। इसके बाद उन्होंने साल 2023 में शादी की।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications