कौन हैं सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी? अपने प्रोफेशन से बना चुकी हैं एक अलग पहचान

सूर्या को हमेशा सपोर्ट करती हैं देविशा शेट्टी (Photo Credit - Devisha Shetty Instagram)
सूर्या को हमेशा सपोर्ट करती हैं देविशा शेट्टी (Photo Credit - Devisha Shetty Instagram)

Surya Kumar Yadav Wife Devisha Shetty: टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर चल रहा है। गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने बल्ले से तबाही मचाते हुए 28 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। सूर्या के शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवार्ड से सम्मानित किया गया। अफगानिस्तान के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी के बाद सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी काफी चर्चाओं में हैं। ऐसे में आज हम आपको सूर्यकुमार यादव की पत्नी के बारे में बताएंगे।

Ad

कौन हैं सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी

भारतीय टीम के सफल बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी एक सफल क्लासिकल डांसर हैं। उन्होंने अपने डांस के दमपर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। देविशा मुंबई में बतौर डांस कोच बच्चों को क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग भी देती हैं। डांस के अलावा देविशा को बेकिंग और खाना बनाने का भी काफी शौक है। सूर्यकुमार यादव और उनकी लव स्टोरी की कहानी भी काफी दिलचस्प है।

Ad

17 नवंबर 1993 को जन्म लेने वाली देविशा शेट्टी मूल रूप से दक्षिण भारतीय हैं। हालांकि देविशा का ज्यादा समय मुंबई में ही बीता है और उन्होंने यहीं से अपनी पढ़ाई पूरी की है। देविशा ने अपने स्कूल की पढ़ाई बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से की है। वहीं इसके बाद उन्होंने मुंबई के आर ए पोद्दार कॉलेज और कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। देविशा ने पोस्ट ग्रेजुएशन भी कर रखा है। उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई एच आर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एक इकोनॉमिक्स, मुंबई से की है।

देविशा की सूर्यकुमार यादव से मुलाकात अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आर ए पोद्दार कॉलेज में हुई। उनकी मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती और आगे चलकर प्यार में बदल गई। साल 2016 में इन दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। दिलचस्प बात यह है कि जब सूर्यकुमार यादव की शादी हुई थी। उस वक्त उन्होंने अपना इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया था।

सूर्या की जब शादी हुई थी उस वक्त वो आईपीएल और घरेलू टूर्नामेंट खेलते थे। हालांकि देविशा ने सूर्या से कभी कोई शिकायत नहीं की और उन्होंने सूर्याकुमार यादव को भारत के लिए खेलने के लिए लगातार मेहनत करने में उनकी मदद की। देविशा ने सूर्या के लिए अच्छे कोच, न्यूट्रिशियन उनके वर्कलोड सभी बातों का खास ध्यान रखा।

पत्नी का सपोर्ट सूर्यकुमार यादव के काफी काम आया और उन्होंने 2021 में भारत के लिए अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया। डेब्यू के बाद सूर्या ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वर्तमान समय में भारत के स्टार बल्लेबाज बन गए।

Quick Links

Edited by SAURAV KUMAR
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications