कौन है शिखर धवन के साथ स्पॉट हुई यह मिस्ट्री गर्ल? सामने आई बड़ी जानकारी

शिखर धवन
शिखर धवन और मिस्ट्री गर्ल की तस्वीर (photo credit: x.com/p__r__s__)

Shikhar Dhawan and Mystery Girl Relationship : टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश की टीम को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच के दौरान शिखर धवन को खूब स्टॉक किया गया। दरअसल मैच के बीच शिखर धवन को स्टैंड्स में एक विदेशी महिला के साथ बैठे देखा गया था। धवन और इस महिला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिस पर फैंस तरह-तरह के दावे कर रहे हैं। विदेशी महिला सोशल मीडिया पर मिस्ट्री गर्ल के नाम से खूब वायरल हो रही है। शायद ही आपको पता हो कि मिस्ट्री गर्ल और शिखर धवन के बीच सालों पुराना रिश्ता है। आइए आपको बताते हैं मिस्ट्री गर्ल और उनके रिश्ते के बारे में।

Ad

जानें कौन हैं वायरल मिस्ट्री गर्ल

शिखर धवन और मिस्ट्री गर्ल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। मिस्ट्री गर्ल के वायरल होते ही फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर खूब स्टॉक कर रहे हैं। सोशल मीडिया वीडियो के आधार पर मिस्ट्री गर्ल का नाम सोफी शाइन बताया जा रहा है, और वह आयरलैंड की रहने वाली हैं। आपको बता दें कि सोफी कथित तौर पर उत्पाद सलाहकार के रूप में काम करती हैं। शिखर धवन और सोफी काफी अच्छे दोस्त हैं, लेकिन उनके रिश्ते की स्थिति स्पष्ट नहीं है।

Ad

दोनों पहले भी कई बार एक साथ नजर आ चुके हैं। शिखर धवन और मिस्ट्री गर्ल को एक साथ देख फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। फैंस का मानना है कि शिखर धवन और मिस्ट्री गर्ल एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

काफी समय पहले एयरपोर्ट पर भी आए थे नजर

कुछ समय पहले शिखर धवन एक विदेशी महिला के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए थे। इस महिला का नाम सोफी बताया जा रहा है, और धवन इसे सोशल मीडिया पर फॉलो भी करते हैं। हालांकि, अभी डेटिंग की खबर आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है। शिखर धवन फिलहाल सिंगल हैं, उनका और आयशा मुखर्जी का तलाक हो गया है, जिसकी वजह से शिखर धवन और सोफी की डेटिंग की खबरें और ज्यादा सुर्खियों में हैं।

गौरतलब है कि शिखर धवन ने अपनी से उम्र में बड़ी, तलाकशुदा महिला और दो बच्चों की मां आयशा मुखर्जी से शादी की थी। शादी के बाद धवन ने आयशा के बच्चों को अपने बच्चों की तरह प्यार किया था और उन्हें अपना लिया था, लेकिन इन सबके बावजूद आयशा मुखर्जी और शिखर धवन की शादी लंबी नहीं चल पाई और साल 2023 में दोनों का तलाक हो गया था।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications