Shikhar Dhawan Talks about failed married life : पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। साल 2024 में 24 अगस्त को बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। शिखर धवन ने कुल 14 वर्ष तक टीम इंडिया में अपना योगदान दिया। धवन ने अपनी क्रिकेट लाइफ में कई उपलब्धियां हासिल की, लेकिन वहीं उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो धवन की शादी लंबे समय तक चल नही पाई, शिखर धवन और आयशा मुखर्जी ने साल 2012 में शादी की थी। दोनों ने साल 2009 में सगाई की थी।शिखर धवन और आयशा मुखर्जी की लव स्टोरी काफी फिल्मी है, धवन ने आयशा तक पहुंचने के लिए खूब पापड़ बेले थे। इसके बावजूद दोनों का रिश्ता चल नहीं पाया और 2023 में दोनों का तलाक हो गया। हालांकि शादी के कई साल धवन ने शादी टूटने की वजह भी बताई थी, कि कैसे उनकी गलती से शादी टूट गई। इसी कड़ी में आपको धवन की लव स्टोरी और रिश्ते के बारे में बताएंगे।ऐसे हुई थी धवन और आयशा की मुलाकातशिखर धवन और आयशा मुखर्जी की लव स्टोरी बिल्कुल फिल्मी है। धवन ने पहली बार आयशा को हरभजन सिंह की फेसबुक फ्रेंड लिस्ट में देखा था। आयशा को देखते धवन उनकी खूबसूरती पर क्लीन बोल्ड हो गए थे। फिर धवन और आयशा के बीच धीरे- धीरे बातचीत होना शुरु हुई और साल 2009 में दोनों ने सगाई कर ली। सगाई के तीन साल बाद धवन और आयशा ने 2012 में शादी की थी। दोनों का प्यारा सा बेटा भी है जिसका नाम जरोवर है। 2021 में दोनों के अलग होने की जानकारी सामने आई थी। फिर अक्टूबर, 2023 में दोनों का तलाक हो गया। View this post on Instagram Instagram Postशादी टूटने की वजहधवन ने शादी टूटने के बाद 'स्पोर्टस तक' को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि शादी के टूटने का जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि मैं खुद हूं। मैंने अपने रिश्ते के रेड फ्लैग्स पर कभी ध्यान नहीं दिया। हालांकि इसकी वजह यह भी है कि मैं कभी रिलेशनशिप में रहा नहीं था। लेकिन अब जब में दोबारा शादी करूंगा तो मुझे पता है चीजों को कैसे हैंडल करना है। शिखर धवन ने अपनी शादी न चल पाने पर कहा कि मुझे इस फील्ड का कोई एक्सपीरियंस नहीं था। इसलिए शादी का फैसला इमोशनल होकर जल्दबाजी में नहीं करना चाहिए। यह फैसला सोच समझकर करना चाहिए।