विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच दोस्ती होने पर रवि शास्त्री ने दिया चौंकाने वाला बयान

India Cricket WCup
विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच हुई सुलह

विराट कोहली (Virat Kohli) और नवीन उल हक (Naveen-ul-Haq) के बीच दोस्ती हो चुकी है। दिल्ली में इंडिया-अफगानिस्तान के बीच मुकाबले के दौरान दोनों प्लेयर्स को आपस में बात करते देखा गया। वहीं इसको लेकर टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जो हो गया, उसे भूल जाना चाहिए। वक्त के साथ सबकुछ बदल जाता है और ये काफी अच्छी बात है कि इन दोनों ने आपस के झगड़े को खत्म कर लिया है।

Ad

दरअसल आईपीएल 2023 के दौरान नवीन उल हक और विराट कोहली के बीच काफी बहस हो गई थी। इसमें लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर गौतम गंभीर भी शामिल थे। यही वजह है कि जब नवीन उल हक दिल्ली में भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने उतरे तो फिर फैंस ने उन्हें ट्रोल कर दिया और कोहली-कोहली के नारे लगाए। हालांकि विराट कोहली ने इशारा करके फैंस को ऐसा करने से मना कर दिया।

विराट कोहली और नवीन उल हक की दोस्ती देखकर अच्छा लगा - रवि शास्त्री

इसके बाद विराट कोहली और नवीन उल हक आपस में गले मिलते दिखाई दिए और बात भी की। ऐसा लगा कि दोनों प्लेयर्स के बीच का झगड़ा अब समाप्त हो गया है। स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री ने इसको लेकर कहा,

ये सारी चीजें गेम का एक हिस्सा हैं। जो हो गया, वो अब बीती बात हो चुकी है। आपको टाइम के साथ आगे बढ़ते रहना होता है। समय के साथ सारी चीजें सही हो जाती हैं। खेल आपको कई सारी चीजें सिखा देता है। ये देखकर काफी अच्छा लगा कि विराट कोहली ने मैच के दौरान खेल भावना का परिचय दिया। गुस्से में इनके बीच विवाद हो गया था और दूसरे लोग भी बीच में आ गए थे लेकिन ये सारी चीजें खेल में चलती रहती हैं। लेकिन आज जो हुआ उसे देखकर काफी अच्छा लगा। छह महीने उस बात को हो गए हैं और दोनों ने सोचा होगा कि अब इसे खत्म करते हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications