WPL 2025 : स्मृति मंधाना की तूफानी बल्लेबाजी, एलिस पेरी ने रचा इतिहास; विराट कोहली जैसा किया कारनामा

स्मृति मंधाना और एलिस पेरी (Photo Credit - wplt20.com/@RCBTweets)
स्मृति मंधाना और एलिस पेरी (Photo Credit - wplt20.com/@RCBTweets)

RCB vs Mumbai Indians : वुमेंस प्रीमियर लीग का 7वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। एक तरफ स्मृति मंधाना हैं और एक तरफ हरमनप्रीत कौर हैं। भारतीय टीम की दो दिग्गज खिलाड़ियों के बीच जंग जारी है। आरसीबी की टीम इस सीजन पहली बार अपने होम ग्राउंड में खेल रही है। इस दौरान उन्होंने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए हैं। इस तरह मुंबई इंडियंस को जीत के लिए अब 168 रनों की जरूरत होगी।

Ad

स्मृति मंधाना ने आरसीबी को दी तेज शुरुआत

मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। स्मृति मंधाना वुमेंस प्रीमियर लीग का टाइटल जीतने के बाद पहली बार चिन्नास्वामी के मैदान में उतरी थीं। उन्हें फैंस का पूरा सपोर्ट मिल रहा था और उन्होंने भी उन्हें एंटरटेन करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। मंधाना ने आरसीबी को तेज शुरुआत दी। उन्होंने मात्र 13 गेंद पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 26 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने 200 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग की। इसी वजह से आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही।

Ad

एलिस पेरी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

अच्छी शुरुआत के बाद आरसीबी ने अपनी लय खो दी और जल्दी-जल्दी 3 विकेट गंवा दिए। राघवी बिष्ट 1 और कनिका आहुजा सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। यहां से ऋचा घोष और एलिस पेरी ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए अच्छी साझेदारी हुई। हालांकि ऋचा घोष 25 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हो गईं। वहीं दूसरी तरफ एलिस पेरी क्रीज पर टिकी रहीं। उन्होंने धुआंधार अर्धशतक लगाया। पेरी ने 30 गेंद पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से अपने 50 रन पूरे किए।

एलिस पेरी ने मात्र 43 गेंद पर 11 चौके और 2 छक्के की मदद से 81 रनों की धुआंधार पारी खेली। वो अब मेग लैनिंग के बाद वुमेंस प्रीमियर लीग में 700 से ज्यादा रन बनाने वाली मात्र दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं। इसके अलावा वो वुमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। वहीं वुमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाली प्लेयर भी बन गई हैं। विराट कोहली के मेंस आईपीएल में और एलिस पेरी के वुमेंस आईपीएल में सबसे ज्यादा रन हो गए हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications