WPL 2025 : स्मृति मंधाना और एलिस पेरी की विस्फोटक बल्लेबाजी, सबसे ज्यादा छक्कों का बना रिकॉर्ड; आरसीबी ने बनाया विशाल स्कोर

स्मृति मंधाना ने जबरदस्त बल्लेबाजी की (Photo Credit - @RCBTweets)
स्मृति मंधाना ने जबरदस्त बल्लेबाजी की (Photo Credit - @RCBTweets)

Mumbai Indians Women vs RCB : वुमेंस प्रीमियर लीग का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की महिला टीम के बीच खेला जा रहा है। इस दौरान आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए काफी बड़ा स्कोर बना दिया है। आरसीबी की महिला टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 3 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए हैं। अब मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 200 रन बनाने होंगे। अगर मुंबई इंडियंस की टीम आज का मुकाबला जीतती है तो फिर वो सीधे फाइनल में जगह बना लेंगे।

Ad

आरसीबी की तरफ से कप्तान स्मृति मंधाना, एलिस पेरी, ऋचा घोष और जॉर्जिया वारेहम ने काफी विस्फोटक बल्लेबाजी की। इस मुकाबले में ताबड़तोड़ चौके-छक्कों की बरसात हुई और इसी वजह से अब वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 में छक्कों का नया रिकॉर्ड बन गया है। अब तक कुल 69 छक्के इस बार लग चुके हैं जो WPL के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है। अभी भी कई सारे मैच बाकी हैं और इसी वजह से लगता है कि इस बार 100 छक्कों का आंकड़ा भी क्रॉस हो जाएगा।

Ad

स्मृति मंधाना ने जड़ा अर्धशतक, एलिस पेरी ने पूरे किए 9 हजार रन

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी आरसीबी को शब्बीनेनी मेघना और कप्तान स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी। शब्बीनेनी मेघना ने 13 गेंद पर 26 रनों की धुआंधार पारी खेली। जबकि स्मृति मंधाना ने मात्र 37 गेंद पर 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 53 रनों की शानदार पारी खेली। एलिस पेरी ने अपने जबरदस्त फॉर्म को यहां पर भी बरकरार रखा। उन्होंने 38 गेंद पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 49 रन बनाए। इस दौरान एलिस पेरी ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। उन्होंने टी20 क्रिकेट में ओवरऑल अपने 9 हजार रन पूरे कर लिए हैं। इस तरह एक बड़ी उपलब्धि उन्होंने अपने नाम दर्ज कर ली है।

आरसीबी के लिए ऋचा घोष और जॉर्जिया वारेहम ने भी काफी तूफानी बल्लेबाजी की। ऋचा घोष ने 22 गेंद पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 36 रन बनाए जबकि जॉर्जिया ने मात्र 10 गेंद पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 31 रनों की पारी खेली।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications