WPL Auction में भारतीय ऑलराउंडर को मिली बड़ी रकम, इंग्लैंड की खिलाड़ी ने सभी को चौंकाया

India v Australia - T20 Series: Game 2
India v Australia - T20 Series: Game 2

WPL 2023 के लिए मुंबई में हो रहे ऑक्शन में दूसरी मार्की सेट में भी 7 खिलाड़ी नजर आईं। इस सेट में भारतीय खिलाड़ियों में ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) सबसे महंगी बिकी लेकिन सभी को इंग्लैंड की प्रमुख ऑलराउंडर नताली सीवर ने सभी को हैरान किया, जिन्हें 3 करोड़ 20 लाख में मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ा। ऑस्ट्रेलिया की ओपनर बेथ मूनी को 2 करोड़ में गुजरात जायंट्स ने खरीदा। भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह को भी बड़ी रकम मिली। अन्य खिलाड़ियों को भी अच्छी धनराशि मिली और इस सेट में कोई भी प्लेयर अनसोल्ड नहीं रही। इस सेट में सबसे ज्यादा तीन खिलाड़ी यूपी वॉरियर्स ने खरीदा।

Ad

नताली सीवर का बेस प्राइस 50 लाख था और उनके लिए मुंबई इंडियंस ने सबसे पहले बोली शुरू की। दिल्ली कैपिटल्स भी शामिल हुई और ये दोनों काफी देर तक एक-दूसरे से ज्यादा बोली लगाते रहे। 1.7 करोड़ की बोली के साथ यूपी वॉरियर्स भी शामिल हो गई और उन्हें मुंबई ने कड़ी टक्कर दी और आखिरी में 3 करोड़ 20 लाख में बाजी मार ली।

इस सेट में दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा रहीं। 50 लाख की बेस प्राइस वाली इस खिलाड़ी के लिए चार टीमों ने दिलचस्पी दिखाई, जिसमें मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स शामिल रही। अंत में यूपी ने ही 2 करोड़ 60 लाख में दीप्ति को खरीदने में कामयाबी हासिल की। दीप्ति के अलावा, यूपी ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ताहलिया मैक्ग्रा को 1 करोड़ 40 लाख और दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल को 1 करोड़ में खरीदा।

ऑस्ट्रेलिया की ओपनर बेथ मूनी को 2 करोड़ में गुजरात टाइटंस ने खरीदा, जबकि न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर एमेलिया केर को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ में खरीदा ।

RCB का हिस्सा बनीं रेणुका ठाकुर

अपनी स्विंग गेंदबाजी के लिए मशहूर रेणुका सिंह आगामी WPL 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलती नजर आएँगी। रेणुका का बेस प्राइस 50 लाख था और इनके लिए दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच होड़ देखने को मिली और अंत में आरसीबी ने ही 1 करोड़ 50 लाख में खरीदा।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications