WPL Auction : RCB की टीम में शामिल हुईं स्मृति मंधाना, दिग्गज कप्तान को नहीं मिला कोई खरीददार 

India Women v West Indies Women - Women
India Women v West Indies Women - Women's T20I Tri-Series

WPL Auction मुंबई के जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है। पहले सेट में मार्की खिलाड़ियों के लिए बोली लगी और इस सेट में भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) सबसे महंगी बिकी और उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3 करोड़ 40 लाख में खरीदा। ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एश्ली गार्डनर भी महंगी बिकी और उन्हें 3 करोड़ 20 लाख में गुजरात जायंट्स की टीम ने खरीदा। उनके अलावा भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने खरीदा। इस सेट में सात खिलाड़ियों की बोली लगी और उनमें से छह खिलाड़ियों को खरीददार मिले, जबकि वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज को कोई खरीददार नहीं मिला।

Ad

स्मृति मंधाना का बेस प्राइस 50 लाख था और उनका नाम सबसे पहले ऑक्शन में आया। भारतीय ओपनर के लिए सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने बोली लगाई और उसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी हिस्सा लिया। इन दोनों टीमों के बीच लम्बी जद्दोजहद चली और अंत में आरसीबी ने बाजी मारी और 3 करोड़ 40 लाख में अपनी टीम में शामिल कर लिया।

वहीं, दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी एश्ली गार्डनर का भी बेस प्राइस 50 लाख था और इनके लिए भी मुंबई ने ही पहले बोली लगाई। इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के लिए मुंबई के अलावा, यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स ने भी बोली लगाई और अंत में गुजरात ने ही बाजी मारी।

इनके अलावा भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर को 1 करोड़ 80 लाख में मुंबई इंडियंस ने खरीदा। न्यूजीलैंड की कप्तान और ऑलराउंडर खिलाड़ी सोफी डिवाइन को 40 लाख के बेस प्राइस में आरसीबी ने खरीदा। ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिस पेरी को 1 करोड़ 70 लाख में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा। वहीं, इंग्लैंड की ऑलराउंडर और नंबर 1 टी20 गेंदबाज सोफी एक्लेसटन को यूपी वॉरियर्स ने 1 करोड़ 80 लाख में अपने साथ जोड़ा।

वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज को नहीं मिला कोई खरीददार

वेस्टइंडीज की कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर हेली मैथ्यूज को कोई खरीददार नहीं मिला है। उनका बेस प्राइस 40 लाख था लेकिन किसी भी टीम ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications