WPL Mini Auction 2025 Sold Players List: क्रिकेट जगत के सबसे रोचक महिला टी20 लीग वुमेंस प्रीमियर लीग के 2025 में होने वाले संस्करण से पहले मिनी ऑक्शन संपन्न हुआ। रविवार को बेंगलुरू में महिला प्रीमियर लीग के इस नीलामी में देश विदेश की 120 खिलाड़ी शामिल हुई थीं, जिसमें 91 भारतीय और 29 विदेशी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। बेंगलुरू में हुए इस ऑक्शन में 19 खिलाड़ियों को खरीदा गया।महिला खिलाड़ियों पर लगी इस नीलामी में 16 साल की तमिलनाडू की लड़की को मुंबई इंडियंस ने 1.6 करोड़ रूपये में खरीदा गया। तो वहीं स्पिन गेंदबाज सिमरन शेख इस ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी साबित हुईं। उन्हें गुजरात जॉयंट्स ने 1.9 करोड़ रूपये में अपने पाले में किया। इसके अलावा बात करें तो वेस्टइंडीज की दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी डिएंड्रा डोटिन को भी गुजरात ने 1.7 करोड़ रूपये की रकम देकर खरीदा।इस लीग में खेल रही सभी 5 टीमों के पास कुल 19 स्लॉट ही खाली थे। ऐसे में इस ऑक्शन को पूरा होने में ज्यादा वक्त नहीं लगा और कुछ घंटों में खिलाड़ियों पर बोली लग गई। जिसमें गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी ने 4-4 खिलाड़ियों को खरीदा। बाकी 3 खिलाड़ी यूपी वॉरियर्स के खाते में गईं।जानिए WPL मिनी ऑक्शन में सोल्ड खिलाड़ियों की लिस्ट1. डिएंड्रा डोटिन (गुजरात जायंट्स)- 1.7 करोड़ रूपये2. नादिन डी क्लार्क (मुंबई इंडियंस) - 30 लाख रुपये3. जी कमलिनी (मुंबई इंडियंस)- 1.60 करोड़ रुपये4. सिमरन शेख (गुजरात जायंट्स)- 1.90 करोड़5. नंदिनी कश्यप (दिल्ली कैपिटल्स)- 10 लाख रुपये6. प्रेमा रावत (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)- 1.2 करोड़ रुपये7. एन चरणानी (दिल्ली कैपिटल्स)- 55 लाख रुपये8. आरुषि गोज़ (यूपी वारियर्स)- 10 लाख रुपये9. क्रांति गौड़ (यूपी वारियर्स)- 10 लाख रुपये10. संस्कृति गुप्ता (मुंबई इंडियंस)- 10 लाख रुपये11. जोशीथा वीजे (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)- 10 लाख रुपये12. सारा ब्राइस (दिल्ली कैपिटल्स)- 10 लाख रुपये13. अलाना किंग ( यूपी वारियर्स)- 30 लाख रुपये14. राघवी बिस्ट (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)- 10 लाख रुपये15. जागृवी पवार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)- 10 लाख रुपये16. निकी प्रसाद (दिल्ली कैपिटल्स)- 10 लाख रुपये17. अक्षिता माहेश्वरी (मुंबई इंडियंस)- 20 लाख रुपये18. डेनिएल गिब्सन (गुजरात जायंट्स)- 30 लाख रुपये19. प्रकाशिका नाइक (गुजरात जायंट्स)- 10 लाख रुपये