एमएस धोनी को लेकर यश दयाल ने लगाई इंस्टा स्टोरी, भड़क गए फैंस; जमकर निकाला गुस्सा

Neeraj
यश दयाल पर फैंस ने निकाला गुस्सा (Photo Credit- instagram/@imyash_dayal)
यश दयाल पर फैंस ने निकाला गुस्सा (Photo Credit- instagram/@imyash_dayal)

Fans trolled Yash Dayal for sharing MS Dhoni dismissal Instagram story: बांए हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की नीलामी से पहले रिटेन किया था। पिछले सीजन दयाल ने एमएस धोनी के खिलाफ एक अहम ओवर डाला था जिसमें उन्होंने धोनी का विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। दयाल ने अब उसी गेंद का वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर लगाया है और जिसके कारण धोनी के फैंस गुस्सा हो गए हैं। दयाल को सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा गुस्से का शिकार होना पड़ा और इसी वजह से उन्होंने अपनी स्टोरी भी हटा ली।

Ad

दयाल ने जो स्टोरी शेयर की थी वह एक ट्रांजिशन वीडियो थी जिसमें दयाल की गेंद के बाद जहीर खान की भी एक गेंद थी। जहीर ने भी धोनी को कुछ ऐसे ही एक बार IPL में आउट किया था। फैंस ने इसके बाद ही दयाल को निशाने पर लेना शुरू कर दिया और उनकी क्लास लगाना शुरू कर दी।

यश दयाल पर भड़के फैंस

Ad

(इस बात को पांच महीने हो गए जब धोनी ने अकेले दम पर यश दयाल को एक नया करियर दिया केवल इसलिए कि गेंद चेंज हुई थी और फिर बाउंड्री के करीब वह कैच हुए थे। इसके बाद वह सिराज की जगह रिटेन भी हो गए।)

Ad

(यश दयाल का ये क्या व्यवहार है? अगले IPL सीजन में उन्हें थाला से अच्छी शिक्षा चाहिए।)

IPL 2024 में क्या हुआ था?

CSK और RCB प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए भिड़ रहे थे और जीतने वाली टीम प्लेऑफ में जाती। दयाल को अंतिम ओवर में धोनी और रविंद्र जडेजा के सामने 17 रन बचाने की जिम्मेदारी दी गई थी, क्योंकि अगर चेन्नई सुपर किंग्स इतने रन बना लेती तो वह नेट रन रेट के मामले में आरसीबी से आगे निकल जाती। हालांकि, पहली ही गेंद पर छक्का खाने के बाद दयाल के लिए मामला और कठिन हो गया था लेकिन इस छक्के से गेंद बाहर चली गई और नई गेंद मंगानी पड़ी। दयाल ने धीमी गेंद डाली और धोनी ने इसे भी मैदान के बाहर भेजने के लिए बल्ला चलाया, लेकिन गेंद सही से उनके बल्ले पर आई नहीं और वह कैच आउट हो गए। इसके बाद चेन्नई के बल्लेबाज जरूरी रन नहीं बना और टीम को लीग स्टेज से ही बाहर होना पड़ा।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications