यशस्वी जायसवाल तोड देंगे इंग्लैंड के कोच और कप्तान का बड़ा रिकॉर्ड! करना होगा बस ये काम

यशस्वी जायसवाल के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड (Photo Credit - @BCCI/Getty)
यशस्वी जायसवाल के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड (Photo Credit - @BCCI/Getty)

Yashasvi Jaiswal Eyes On Big Record : टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने काफी कम समय में ही अपने आपको एक बेहतरीन बल्लेबाज के रूप में स्थापित कर लिया है। खासकर टेस्ट मैचों में उनका रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। यशस्वी जायसवाल ने अभी तक 9 टेस्ट मैचों में 1028 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 68.53 का रहा है। इससे पता चलता है कि यशस्वी जायसवाल ने कितनी निरंतरता दिखाई है। जायसवाल अब बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे और इस दौरान वो एक बड़ा कीर्तिमान भी अपने नाम कर सकते हैं।

Ad

यशस्वी जायसवाल अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं। इसी वजह से टेस्ट क्रिकेट में वो अभी तक कई छक्के लगा चुके हैं। ऐसे में अब यशस्वी जायसवाल एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बना सकते हैं। यशस्वी जायसवाल ने इस साल छह टेस्ट मैचों में अभी तक कुल 26 छक्के लगाए हैं। अगर वो एक छक्का और लगा देते हैं तो इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स से आगे निकल जाएंगे। स्टोक्स भी अभी तक 26 छक्के लगा चुके हैं।

यशस्वी जायसवाल छक्कों के मामले में बना सकते हैं रिकॉर्ड

इसके अलावा यशस्वी जायसवाल के पास इंग्लैंड टीम के हेड कोच ब्रेंडन मैक्कलम के रिकॉर्ड को भी तोड़ने का मौका रहेगा। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड ब्रेंडन मैक्कलम के नाम है। उन्होंने साल 2014 में 9 मैचों में 33 छक्के जड़े थे और अब यशस्वी जायसवाल उनसे आगे निकल सकते हैं। इसके लिए भारतीय बल्लेबाज को बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में 8 छक्के और लगाने होंगे। यशस्वी जायसवाल के पास इतिहास रचने का पूरा मौका रहेगा क्योंकि उन्हें दो मैच खेलने हैं। अगर यशस्वी जायसवाल ने यह कारनामा कर दिया तो फिर इंग्लैंड के कोच और कप्तान का रिकॉर्ड एकसाथ तोड़ देंगे।

आपको बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। पहला मैच चेन्नई में होगा और इसके लिए भारतीय खिलाड़ी अपनी-अपनी तैयारियों में भी जुट गए हैं। बांग्लादेश हाल ही में पाकिस्तान को उनके घर में हराकर आ रही है। ऐसे में टीम इंडिया को कड़ी चुनौती मिल सकती है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications