यशस्वी जायसवाल को रन बनाने के लिए मिली बड़ी सलाह...पूर्व सलामी बल्लेबाज ने ये चीज करने के लिए कहा 

यशस्वी जायसवाल को मिली बड़ी सलाह (Photo Credit - BCCI)
यशस्वी जायसवाल को मिली बड़ी सलाह (Photo Credit - BCCI)

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) आईपीएल 2024 में खराब फॉर्म के दौर से गुजर रहे हैं। अभी तक वो बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। इसको लेकर पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यशस्वी जायसवाल को अपना टाइम लेकर खेलना चाहिए और ज्यादा जल्दबाजी करने की जरुरत नहीं है।

Ad

आईपीएल के 17वें सीजन से पहले यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। इसी वजह से सबको उम्मीद थी कि वो आईपीएल 2024 में भी जमकर रन बनाएंगे लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। जायसवाल ने चार पारियों में सिर्फ 39 रन बनाये हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 24 है। इससे पता चलता है कि यशस्वी जायसवाल इस सीजन कितने खराब फॉर्म में हैं।

यशस्वी जायसवाल को थोड़ा टाइम लेकर खेलना चाहिए - वसीम जाफर

वसीम जाफर ने क्रिकबज्ज पर बातचीत के दौरान यशस्वी जायसवाल को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,

यशस्वी जायसवाल काफी समय से बेहतरीन फॉर्म में चल रहे थे। कई बार ऐसा होता है कि जब आपसे उम्मीदें ज्यादा नहीं रहती हैं तो फिर आप अपने आपको काफी अच्छी तरह से एक्सप्रेस कर पाते हैं। अब यशस्वी जायसवाल बड़ा नाम बन गए हैं। इसलिए उनके खेलने के तरीके से लग रहा है कि वो अपने आपको बहुत जल्द साबित करना चाहते हैं। उन्हें पहले खुद को थोड़ा टाइम देना होगा। शुरुआत में परंपरागत क्रिकेट खेलना चाहिए। पहले अपने आपको सेट कीजिए, क्योंकि दूसरे छोर पर जोस बटलर तो मौजूद ही हैं। आप इसी वजह से वो समय ले सकते हैं। पिछले 3-4 मैचों से ऐसा लग रहा है कि उन्होंने काफी ज्यादा रिस्क लिए हैं। जब आपका समय ना चल रहा हो तो ऐसी चीजों से बचना चाहिए।

आपको बता दें कि आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर टी20 वर्ल्ड कप के लिए कई भारतीय खिलाड़ियों का चयन होने की उम्मीद है। ऐसे में य़शस्वी को बेहतर खेल दिखाना होगा।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications