"धोनी निडर इंसान..", योगराज सिंह ने की पूर्व भारतीय कप्तान की तारीफ; कही बड़ी बातें

Neeraj
योगराज ने की धोनी की तारीफ (photo credit- Instagram/yograjofficial/chennaiipl)
योगराज ने की धोनी की तारीफ (photo credit- Instagram/yograjofficial/chennaiipl)

Yograj Singh praised MS Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह को हमेशा पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की आलोचना करते ही देखा गया है। योगराज ने अनेकों बार धोनी पर निशाना साधा है और हर बार उनके लिए बहुत सारी बातें बोली हैं। हालांकि, इस बार योगराज ने धारा के विपरीत जाते हुए धोनी की जमकर तारीफ की है। संभवतः यह पहला मौका होगा जब सार्वजनिक तौर पर योगराज के मुंह से धोनी की तारीफ सुनने को मिली है। उन्होंने धोनी की तारीफ करते हुए उन्हें निडर व्यक्ति के साथ ही एक काफी बेहतरीन कप्तान भी बताया है।

Ad

समधीश भाटिया के साथ उनके यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए योगराज ने कहा, "मुझे धोनी काफी प्रेरित कप्तान लगते थे जो लोगों को ये बता सकते थे कि उन्हें क्या करना है। धोनी की सबसे खूबसूरत बात यही थी कि वह विकेट को अच्छे से पढ़ सकते थे और फिर गेंदबाजों को बताते थे कि गेंदबाजी कहां करनी है।"

एमएस धोनी निडर व्यक्ति थे- योगराज सिंह

योगराज ने कई बार धोनी पर युवराज का करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया है। अभी पिछले ही साल उन्होंने एक वीडियो इंटरव्यू में कहा था कि वह धोनी को कभी माफ नहीं करेंगे। उस इंटरव्यू में तो उन्होंने पूर्व दिग्गज कप्तान कपिल देव को भी काफी भला-बुरा कह दिया था। हालांकि, ताजा इंटरव्यू में योगराज ने धोनी की व्यक्तिगत तौर पर भी जमकर तारीफ की है।

Ad

उन्होंने कहा, "धोनी के बारे में मुझे सबसे अच्छी बात ये ही लगी कि वह एक निडर व्यक्ति था। अगर आपको याद हो तो ऑस्ट्रेलिया में उन्हें मिचेल जॉनसन की गेंद सीधे जाकर हेलमेट की ग्रिल पर लगी थी, लेकिन वो जरा सा हिले भी नहीं थे। धोनी वहीं जमे रहे और अगली ही गेंद को पुल करते हुए उन्होंने छक्का लगाया। ऐसे लोग काफी कम होते हैं।"

योगराज के मुंह से धोनी के बारे में ऐसी बातें सुनकर लोगों को अपनी कान पर भरोसा नहीं हो रहा है। उनके इस लंबे इंटरव्यू के कई क्लिप्स सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही हैं। इसके साथ ही योगराज सिंह खुद X पर ट्रेंड कर रहे हैं।

Quick Links

Edited by Neeraj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications