1,2,3...नहीं, युवराज सिंह का शादी से पहले इतनी सारी हसीनाओं से जुड़ा था नाम, एक के साथ 4 साल तक चला था रिश्ता

Sneha
भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और किम शर्मा (Photo Credit - Instagram/yuvisofficial/kimsharmaofficial)
भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और किम शर्मा (Photo Credit - Instagram/yuvisofficial/kimsharmaofficial)

Yuvraj Singh Love Affairs: भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह अपने समय के जबरदस्त खिलाड़ी रहे हैं। 2007 में टी20 वर्ल्ड कप और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जिताने में युवराज सिंह का अहम योगदान था। हमेशा लाइमलाइट और सुर्खियों में रहने वाले युवराज ने एक्ट्रेस हेजल कीच से शादी की है। 2016 में कई फीमेल फैन्स का दिल तोड़कर युवराज सिंह हेजल कीच के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। लेकिन एक्ट्रेस हेजल कीच से पहले उनका नाम बॉलीवुड की कई हसीनाओं के साथ जुड़ा था।

Ad

किम शर्मा

Ad

'मोहब्ब्तें' फिल्म से सुर्खियों में आईं किम शर्मा और युवराज सिंह का अफेयर तकरीबन चार साल तक चला। दोनों 2003 में करीब आए थे। किम शर्मा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की कजिन हैं। युवी से उनकी मुलाकात पार्टियों में ही हुई थी। यहीं से दोनों करीब आए। फिर दोनों सार्वजनिक रूप से भी साथ-साथ देखे जाने लगे। युवराज की मां शबनम को किम और युवराज का रिश्ता पसंद नहीं था। इस वजह से कपल के रास्ते अंत में अलग हो गए।

प्रीति झंगियानी

Ad

किम शर्मा से ब्रेकअप के बाद युवराज सिंह का नाम एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी के साथ जोड़ा गया था। हालांकि, युवराज और प्रीति दोनों में से किसी ने भी इस बारे में कभी कुछ नहीं कहा था।

दीपिका पादुकोण

Ad

युवराज सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के बीच अफेयर की चर्चाओं ने भी खूब महफिल लूटी थी। जब युवराज ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद दीपिका को स्टैंड से कई बार युवराज के लिए चीयर करते हुए देखा गया था। इतना नहीं, बताया जाता है कि एक बार दीपिका ने युवराज के लिए बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था।

रिया सेन

Ad

युवराज सिंह और बंगाली ब्यूटी रिया सेन का नाम भी एक दूसरे के साथ जुड़ चुका है। अक्सर दोनों को एक साथ देखा जाता था। यहां तक कि पार्टीज में भी कई बार दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए थे।

नेहा धूपिया

Ad

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया के साथ भी युवराज सिंह के लव अफेयर्स की खबरें सामने आईं थीं। हालांकि नेहा धूपिया ने इन खबरों का खंडन किया था। जब दोनों सोफी चौधरी के जन्मदिन की पार्टी में एक साथ पहुंचे थे, तब इन अफवाओं को हवा मिली थी।

प्रीति जिंटा

Ad

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा के साथ युवराज सिंह के अफेयर की खबरें मीडिया में चली थी। हालांकि खुद प्रीति जिंटा ने इन खबरों पर विराम लगा दिया था। प्रीति ने ट्वीट किया था, डियर मीडिया आपको कितनी बार बताना पड़ेगा कि मैंने कभी युवराज सिंह को डेट नहीं किया और न ही कभी डेट का इरादा था।

आंचल कुमार

युवराज सिंह का नाम उनके बचपन की दोस्त आंचल कुमार के साथ भी जुड़ा था। हालांकि, इस मामले में दोनों की तरफ कुछ बयान नहीं सामने आया। ऐसे में इसमें कितनी सच्चाई थी, इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन दोनों को कई आईपीएल पार्टियों में एक साथ देखा गया था।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications