आज भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का जन्मदिन है। गब्बर नाम से मशहूर शिखर धवन को इस खास दिन पर अपने फैंस से बधाईयां मिल रही हैं। वहीं कुछ क्रिकेट खिलाड़ी भी बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने भी शिखर के साथ तस्वीर साझा की और उन्हें मजेदार अंदाज में बधाई दी है।बता दें कि शिखर धवन आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। 5 दिसंबर 1985 को दिल्ली में जन्मे शिखर अपने दम पर भारतीय टीम को अपने दम पर कई मैच जिता चुके हैं। इस खास मौके पर उनके दोस्त युवराज सिंह ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है।युवराज सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो शिखर और उनके बेटे जोरावर के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में जोरावर शिखर की नाक खींच रहे हैं। तस्वीर साझा करते हुए युवराज ने शिखर को मजेदार अंदाज में बधाई दी और लिखा,जन्मदिन मुबारक हो गब्बर। आप गेंद को वैसे ही पुल करते रहें जैसे ज़ोरावर आपकी नाक पुल कर रहा है। आशीर्वाद बना रहे भाई। ढेर सारा प्यार। View this post on Instagram Instagram Postयुवराज के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और साथ ही वो शिखर को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं। बता दें, युवराज सिंह और शिखर धवन काफी समय तक साथ में भारतीय टीम के लिए खेले हैं और दोनों ही अच्छे दोस्त माने जाते हैं। धवन ने हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे टीम की कप्तानी की थी।इस समय में शिखर बांग्लादेश दौरे पर खेल रही भारतीय एकदिवसीय टीम का हिस्सा हैं बांग्लादेश के खिलाफ हुए पहले मैच में वो ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए थे और 7 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए थे। हालाँकि सीरीज के शेष मैचों में यह धाकड़ बल्लेबाज बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगा।