धनश्री वर्मा से पहले इस हसीना को डेट कर चुके हैं युजवेंद्र चहल, पढ़ें दोनों की लव स्टोरी

युजवेंद्र चहल
युजवेंद्र चहल की तस्वीर (photo credit: instagram/yuzi_chahal23, maharaniwomen)

Yuzvendra Chahal affair before marriage: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल जितना अपने खेल से सुर्खियां बटोरते हैं, उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ सुर्खियों में रहती है। सोशल मीडिया पर खबरें हैं कि युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री के बीच कुछ सही नहीं चल रहा है। दोनों के तलाक की खबरें भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हालांकि इसमें कोई दोराय नहीं है कि चहल अपनी पत्नी धनश्री से बहुत प्यार करते हैं।

Ad

युजी कई बार सोशल मीडिया पर भी धनश्री के लिए प्यार जता चुके हैं। हालांकि धनश्री का युजी की पोस्ट पर नॉर्मल रिप्लाई आता है। हालांकि, आप में से काफी लोग इस बात से अनजान होंगे कि युजवेंद्र चहल की लाइफ में धनश्री से पहले कोई और भी था। धनश्री से शादी करने से पहले चहल तनिष्का कपूर को डेट करते थे। दोनों के अफेयर की खबरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। आपको बताते हैं कौन है तनिष्का कपूर।

तनिष्का कपूर को डेट कर चुके हैं युजवेंद्र चहल

आपको बता दें कि तनिष्का कपूर एक एंटरप्रेन्योर हैं और उनका लेडीज गारमेंट्स का अपना बिजनेस है। एक समय पर तनिष्का और चहल के अफेयर की खबरें खूब चर्चा में थीं। चहल उनकी सभी तस्वीरों पर लाइक और कमेंट करते थे और तनिष्का भी कुछ ऐसा ही करती थीं। सोशल मीडिया पर खबरें थीं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। तनिष्का और चहल को कई पार्टियों में भी साथ देखा गया। कुछ समय बाद दोनों ने बिना किसी विवाद के एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था। दोनों के झगड़े की भी कोई खबर सामने नहीं आई थी। इसके बाद चहल की लाइफ में धनश्री वर्मा की एंट्री हो गई और फिर दोनों ने शादी भी कर ली।

Ad

चार साल पहले हुई थी धनश्री और युजी की शादी

यजुवेंद्र चहल और धनश्री की पहली मुलाकात 2020 में ऑनलाइन डांस क्लास के दौरान ही हुई थी। तीन महीने में ही चहल ने धनश्री को शादी के प्रपोज कर दिया था। इसके बाद दोनों परिवार की सहमति से 22 दिसंबर 2020 को शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications