पृथ्वी शॉ की रूमर्ड गर्लफ्रेंड और युजवेंद्र चहल के बीच क्या है रिश्ता? भारतीय क्रिकेटर ने खुद किया खुलासा

युजवेंद्र चहल
युजवेंद्र चहल, पृथ्वी शॉ और निधि तपाड़िया की तस्वीर (photo credit: x.com/RAJESHKCWIN0333,

Indian Cricketers Yuzvendra Chahal and Prithvi Shaw : भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और पृथ्वी शॉ दोनों आपस में बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं, यह बात युजवेंद्र चहल और पृथ्वी शॉ दोनों के इंस्टाग्राम पर देखने को मिल जाती है। दोनों ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी और पोस्ट पर अक्सर एक- दूसरे की तस्वीरें शेयर करते हैं।

Ad

युजवेंद्र चहल का स्वाभाव काफी मजाकिया है। कई बार तो वह पृथ्वी शॉ की पेट्रोल भरते हुए, जूस बेचते हुए तस्वीर इंस्टाग्राम पर लगा चुके हैं। पृथ्वी शॉ भी अपनी इन तस्वीरों को खूब मजे से शेयर करते है। वहीं कल यानि 12 सिंतबर को पृथ्वी शॉ की रूमर्ड गर्लफ्रेंड निधि तपाड़िया का जन्मदिन था। जिसमें पृथ्वी शॉ ने तो विश किया ही साथ में युजवेंद्र चहल ने यह खास बात लिखकर निधि तपाड़िया को इंस्टाग्राम पर बर्थडे विश किया।

युजवेंद्र चहल ने पृथ्वी शॉ की गर्लफ्रेंड को किया बर्थडे विश

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की रूमर्ड गर्लफ्रेंड निधि तपाड़िया का कल जन्मदिन था। पृथ्वी शॉ ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के जरिए काफी प्यार भरे अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया और उनका शुक्रिया अदा किया। वहीं पृथ्वी शॉ के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करने वाले क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने भी निधि तपाड़िया को बर्थडे विश किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर निधि तपाड़िया के साथ अपनी तस्वीर शेयर की, उस पर लिखा हैप्पी बर्थडे SIS यानि सिस्टर। युजवेंद्र चहल निधि तपाड़िया को अपनी बहन की तरह मानते हैं।

युजवेंद्र चहल ने निधि तपाड़िया को किया बर्थडे विश ( photo credit: instagram/yuzi_chahal23)
युजवेंद्र चहल ने निधि तपाड़िया को किया बर्थडे विश ( photo credit: instagram/yuzi_chahal23)

सार्वजनिक रूप से वैलंटाइन डे किया था विश

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और निधि तपाड़िया कब से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं यह तो कंफर्म नहीं है, लेकिन 2023 में वैलंटाइन डे के दिन पृथ्वी शॉ ने निधि तपाड़िया के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर लिखा कि हैप्पी वैलंटाइन डे वाइफ, तभी से इस रिश्ते की अफवाह और तेज हो गई कि दोनों एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। बाद में पृथ्वी शॉ ने इन तस्वीरों को डिलीट भी कर दिया था। वहीं कई बार निधि तपाड़िया को पृथ्वी शॉ के मैच के दौरान भी स्पॉट किया जा चुका है। हालांकि इस रिश्ते का सच क्या है यह तो कपल ही बता सकता है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications