Dhanashree Verma instagram post social media user comment: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल जहां मैदान पर अपने खेल की वजह से छाए रहते हैं, वहीं उनकी पत्नी धनश्री वर्मा अपनी खूबसूरती से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। धनश्री अपने फैंस को लगातार एक के बाद एक नए सरप्राइज दे रही हैं।धनश्री लगातार फैंस के साथ सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। इसी कड़ी में गुरुवार सुबह धनश्री ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें सोशल मीडिया यूजर्स ने युजवेंद्र चहल को खास सलाह दी। धनश्री को कई बार अपने पोस्ट की वजह से ट्रोल भी किया जाता है। आपको बताते हैं यूजर ने चहल को क्या सलाह दी है।धनश्री ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्टधनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं गुरुवार सुबह धनश्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने अपनी कई फोटोज और वीडियोज शेयर किया है। धनश्री की ये तस्वीरें उदयपुर की हैं, साथ उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन के जरिए फैंस से एक सवाल भी पूछा है, उन्होंने कैप्शन में लिखा कि उदयपुर... बीच में एक वीडियो है उसका गाना बताओ क्या है? बाकी तो यात्रा अच्छी रही... काम किया, खाना खाया, दर्शनीय स्थल और थोड़ी सी शॉपिंग भी की। फैंस धनश्री की इस पोस्ट पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postवहीं कुछ यूजर्स ने धनश्री के मजे भी लिए। एक यूजर ने धनश्री की पोस्ट पर चहल के लिए कमेंटकर लिखा कि चहल भाई तुम्हें डायवोर्स दे देना चाहिए। वहीं एक अन्य ने लिखा कि कभी चहल के साथ भी क्लिक करा लिया करो कि नाम के लिए पति बना रखा है। तीसरे शख्स ने कमेंट बॉक्स में लिखा यार चहल से सच में कोई इशू चल रहा है क्या, कभी देखती नहीं साथ में दोनों को।धनश्री के पोस्ट पर फैंस ने किया कमेंट (photo credit: instagram/dhanashree9)ऐसा पहली बार नहीं है कि धनश्री के पोस्ट पर इस तरह के कमेंट आए हैं। धनश्री के अधिकतर पोस्ट पर इस तरह के कमेंट देखने को मिल ही जाते हैं।