भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल जो हमेशा ऑफ फील्ड भी चर्चाओं में रहते हैं औऱ अपने अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और टिकटॉक भी चलाते हैं। लगातार वे कुछ ना कुछ ऐसा शेयर करते रहते हैं जो काफी वायरल होता है। इस बार फिर से सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की उनके गाल खींचती नजर आ रही है।चहल टीवी के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाले युजवेंद्र चहल ने एक ऐसी वीडियो बनाई है जिसे सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। यह वीडियो उन्होंने सिंगर रमीत संधू के साथ बनाई है। इस वीडियो के 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। आप भी देखें वीडियोये भी पढ़ें: IPL Records - 5 बल्लेबाज जिन्होंने शुरुआती सीजन में बनाए थे सबसे ज्यादा रनimo 😭😭😭😭 pic.twitter.com/37X4LwSmHJ— Manish (@Man_isssh) March 18, 2020इस वीडियो में चहल ब्रिटिश मॉडल और सिंगर रमीत संधू के साथ चलते दिख रहे थे। तभी वह अचानक अपने घुटनों पर आते हैं और अपने जूते के फीते बांधते दिखते हैं। तभी लड़की उनके पीछे से आकर उन्हें डराने की कोशिश करती है लेकिन चहल गुस्सा हो जाते हैं, तभी लड़की प्यार से उनके गाल खींचती है।कोरोनावायरस के कारण भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इस समय घर पर ही हैं। ऐसे में युजवेंद्र चहल भी वीडियो बनाकर अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। इस वीडियो पर 4 लाख से ज्यादा लाइक्स और हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं। यह पहली बार नहीं है जब चहल का वीडियो वायरल हुआ है। इससे पहले भी उनकी एक वीडियो वायरल हो चुकी है जिसमें वे टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ डांस करते नजर आए थे। वीडियो में चारों खिलाड़ी एक जैसा डांस मूव कर रहे हैं. चहल के साथ श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे भी नाच रहे थे। इसके बाद यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि हर जगह फैंस इस डांस को कॉपी करने लगे थे। View this post on Instagram Off field performance on point 🕺 A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23) on Jan 31, 2020 at 8:03pm PST