IPL 2024 : RR vs RCB मैच से पहले विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल के साथ मस्ती करते नजर आये युजवेंद्र चहल, देखें वीडियो 

Picture Courtesy: Rajasthan Royals Twitter
Picture Courtesy: Rajasthan Royals Twitter

आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 19वां मैच 6 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RR vs RCB) के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जायेगा, जिसके लिए आरसीबी का स्क्वाड गुरुवार को ही वेन्यू पर पहुंच गया था। शुक्रवार को आरसीबी के स्क्वाड ने अपना पहला प्रैक्टिस सेशन किया। इसी दौरान राजस्थान रॉयल्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने विराट कोहली (Virat Kohli) और ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) से मुलाकात की और इन दोनों के साथ मस्ती-मजाक भी किया।

Ad

युजवेंद्र चहल 2014 से 2021 के बीच आरसीबी के स्क्वाड का हिस्सा रहे थे। इसके बाद वह 2022 में राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा बन गए थे और मौजूदा सीजन में भी इस टीम का हिस्सा हैं। हालाँकि, इसके बावजूद उनका अपनी पुरानी टीम के खिलाड़ियों के साथ काफी अच्छा रिश्ता है। विराट और युजवेंद्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कई साल साथ में खेले हैं।

राजस्थान रॉयल्स ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में चहल कोहली को मैदान पर घूमते देखकर दौड़कर उनके पास पहुंच जाते हैं और दोनों का मस्ती-मजाक चालू हो जाता है। इसके बाद चहल दाएं हाथ के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल से गले मिलने के बाद उनके साथ बातचीत करते हुए नजर आते हैं।

आरआर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा,

कुछ यारियां कभी नहीं बदलती।
Ad

क्रिकेट की बात करें तो टूर्नामेंट में अब तक दाएं हाथ के लेग स्पिनर चहल का प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने तीन मैचों में 9.16 की औसत और 5.50 के इकॉनमी रेट से छह विकेट हासिल किये हैं।

दूसरी ओर विराट कोहली के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने चार मैचों में 67.67 की उम्दा औसत से 203 रन बनाये हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले हैं। हालाँकि, कोहली के दमदार प्रदर्शन के बावजूद उनकी टीम टूर्नामेंट में लगातार मैच जीतने में सफल नहीं हो पा रही। वहीं, मैक्सवेल अभी तक फ्लॉप ही रहे हैं।

मौजूदा सीजन में आरसीबी चार मैचों में अभी तक सिर्फ एक जीत हासिल कर पाई है। राजस्थान रॉयल्स को हराकर अब आरसीबी अपनी जीत की लय को हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications